झारखंड में बैंक से 4.1 करोड़ की डकैती, 18 मिनट में कैश-जेवरात लेकर फरार हुए 5 नकाबपोश

By Riya Kumari

Published :

Follow
झारखंड में बैंक से 4.1 करोड़ की डकैती, 18 मिनट में कैश-जेवरात लेकर फरार हुए 5 नकाबपोश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : झारखंड के गिरिडीह जिले में यूको बैंक की शाखा से गुरुवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े एक बड़ी डकैती की वारदात को अंजाम दिया। दोपहर लगभग 2:00 बजे पांच नकाबपोश डकैत हाथ में रिवाल्वर लहराते हुए बैंक परिसर में दाखिल हुए और महज 18 मिनट के भीतर 10 लाख रुपये कैश तथा लॉकर में रखे 4 करोड़ रुपये के जेवरात लूटकर आसानी से फरार हो गए।

यह भी पढे : Bihar News: 8 महीने से सैलरी नहीं मिलने पर कटोरा लेकर धरने पर बैठीं महिला अधिकारी

Sunrise Enclave

बैंककर्मियों व ग्राहकों को बनाया बंधक

डकैतों के प्रवेश करते ही बैंक में अफरा-तफरी मच गई। उस वक्त बैंक में चार बैंककर्मी और तीन ग्राहक मौजूद थे। अपराधियों ने सभी को रिवाल्वर की नोक पर ले लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से मौजूद सभी 7 लोगों (4 बैंककर्मी + 3 ग्राहक) के मुंह पर सेलोटेप चिपका दिया। उनके हाथ पीछे ले जाकर मजबूती से बांध दिए, ताकि कोई अलार्म न बजा सके और न ही मदद के लिए चिल्ला सके। इसके बाद कैश काउंटर से 10 लाख रुपए नगद निकाले और लॉकर को तोड़कर उसमें रखे लगभग 4 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

गांधी चौक जैसे व्यस्त इलाके में स्थित इस बैंक शाखा की सुरक्षा में बेहद गंभीर लापरवाही सामने आई है। स्थानीय लोगों और प्राथमिक जांच के अनुसार इस बैंक शाखा में सुरक्षा गार्ड की तैनाती ही नहीं थी, जिसके कारण अपराधियों को वारदात को अंजाम देने में कोई खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार स्वयं दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस बैंक परिसर और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि डकैतों के आने और भागने के रूट का पता लगाया जा सके। जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। शहर से बाहर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर वाहनों की सघन जांच और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए ताबड़तोड़ छापामारी जारी है। पुलिस प्रशासन का दावा है कि सीसीटीवी और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---