भाइयों की खरीदी गई जमीन में बहन का हिस्सा नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

By Riya Kumari

Published :

Follow
भाइयों की खरीदी गई जमीन में बहन का हिस्सा नहीं : झारखंड हाईकोर्ट

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड हाईकोर्ट ने संपत्ति बंटवारे से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि दो भाइयों की ओर से संयुक्त रूप से खरीदी गई जमीन में उनकी बहन का हिस्सा नहीं बनेगा। वहीं, मां की अपनी अर्जित संपत्ति में बेटे और बेटी सभी बराबर के हिस्सेदार होंगे। अदालत ने कहा कि किसी महिला की संपत्ति में कानूनी अधिकार केवल मौखिक सहमति के आधार पर समाप्त नहीं किया जा सकता। इसके लिए वैध निबंधित दस्तावेज जरूरी हैं।

यह भी पढे : Punjab Train Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस की 4 बोगियों में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Sunrise Enclave

जस्टिस मनोज प्रसाद की अदालत ने बोकारो के गंगाधर राजवार की ओर से दाखिल प्रथम अपील पर सुनवाई करते हुए निचली अदालत के फैसले में आंशिक संशोधन किया। अदालत ने भाइयों की ओर से संयुक्त रूप से खरीदी गई जमीन में दोनों को आधा-आधा हिस्सा देने का आदेश दिया। वहीं, उनकी मां भीखनी देवी की संपत्ति में तीनों भाई-बहन का एक-एक तिहाई हिस्सा बरकरार रखा।

क्या है मामला :

मामला बोकारो के भोजूडीह गांव की जमीन के बंटवारे से जुड़ा है। गंगाधर राजवार ने अपने भाई राम प्रसाद राजवार के खिलाफ वर्ष 2020 में सिविल कोर्ट में संपत्ति बंटवारे का मुकदमा दायर किया था। उन्होंने संयुक्त रूप से खरीदी गई जमीन और मां भीखनी देवी की संपत्ति में आधा हिस्सा देने की मांग की थी। निचली अदालत ने दोनों भाइयों और बहन गीता देवी को संपत्ति में एक-एक तिहाई हिस्सेदार मानते हुए प्रारंभिक डिक्री पारित की थी। इस फैसले को गंगाधर राजवार ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---