Virender Sehwag Son Aryaveer: बेटे आर्यवीर ने ठोके 70 रन, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया

By Riya Kumari

Published :

Follow
Virender Sehwag Son Aryaveer: बेटे आर्यवीर ने ठोके 70 रन, भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर सहवाग स्टाइल की झलक देखने को मिली है। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने अंडर-19 एशिया कप 2026 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया है। नेपाल के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आर्यवीर ने महज 52 गेंदों में नाबाद 70 रन ठोक दिए। उनकी इस शानदार पारी की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।

यह भी पढे : Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, 64 मैचों में 229 विकेट

Sunrise Enclave

यह मुकाबला 6 नवंबर को ओमान के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल को 128 रन पर समेट दिया।

आर्यवीर सहवाग ने 52 गेंदों में ठोके 70 रन

129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी ने शानदार शुरुआत दिलाई। आर्यवीर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। उनकी पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

वहीं कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने भी उनका बेहतरीन साथ दिया। उन्होंने 63 गेंदों में 7 चौकों की मदद से नाबाद 53 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 129 रनों की अटूट साझेदारी हुई और भारत ने महज 19.1 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।

गेंदबाजी में ईशान सूद और अर्जुन राजपूत का जलवा

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने नेपाल की बल्लेबाजी को पूरी तरह दबाव में रखा। नेपाल की टीम 42.3 ओवर में 128 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

भारत की ओर से ईशान सूद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में महज 18 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने चार मेडन ओवर भी डाले। वहीं अर्जुन राजपूत ने 5 ओवर में सिर्फ 8 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

नेपाल की ओर से दर्श सोनार ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि आशिष लुथरा ने 29 रनों का योगदान दिया। शानदार गेंदबाजी के लिए ईशान सूद को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पाकिस्तान के खिलाफ अगला मुकाबला

नेपाल के खिलाफ शानदार जीत के साथ भारतीय अंडर-19 टीम ने एशिया कप 2026 में अपने अभियान की दमदार शुरुआत की है। अब भारतीय टीम का अगला मुकाबला 8 नवंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ होना है। इस मुकाबले में भी क्रिकेट फैंस की नजरें आर्यवीर सहवाग की बल्लेबाजी पर रहेंगी।

मैच का स्कोर:

टीमस्कोर
नेपाल अंडर-19128 (42.3 ओवर)
भारत अंडर-19129/0 (19.1 ओवर)
नतीजाभारत 10 विकेट से जीता

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---