NEET PG 2026: माउस खराब होने पर दोबारा परीक्षा की मांग खारिज, MP हाईकोर्ट का फैसला

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
NEET PG Re-exam Petition, Mouse Technical Problem

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने NEET PG 2026 की परीक्षा दोबारा आयोजित कराने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। याचिका दाखिल करने वाली छात्रा का आरोप था कि परीक्षा के दौरान कंप्यूटर का माउस खराब होने के कारण उसका काफी समय बर्बाद हुआ और वह कई सवाल हल नहीं कर सकी। हालांकि, अदालत ने कहा कि परीक्षा समाप्त होने के बाद किसी एक अभ्यर्थी के लिए दोबारा परीक्षा कराने का आदेश नहीं दिया जा सकता।

यह भी पढ़े : PF अकाउंट में गलत जानकारी से अटक सकता है पैसा : EPFO ने बताया ऑनलाइन सुधारने का तरीका

Sunrise Enclave

न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। अदालत ने पाया कि परीक्षा के दौरान माउस खराब होने की शिकायत तत्काल परीक्षा केंद्र के प्रभारी से किए जाने का कोई ठोस दस्तावेजी प्रमाण पेश नहीं किया गया।

30 अगस्त 2026 को हुई थी NEET PG परीक्षा

धार जिले की रहने वाली छात्रा जयश्री पाटीदार ने 30 अगस्त 2026 को प्रशांति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर NEET PG की परीक्षा दी थी। छात्रा के अनुसार, परीक्षा के दौरान उसे दिया गया कंप्यूटर माउस ठीक से काम नहीं कर रहा था। इस तकनीकी समस्या के कारण उसका समय बर्बाद हुआ और वह कई प्रश्न हल नहीं कर पाई। इसी आधार पर छात्रा ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दोबारा परीक्षा आयोजित कराने की मांग की थी।

CCTV फुटेज और परीक्षा रिकॉर्ड की भी उठाई मांग

याचिकाकर्ता ने परीक्षा केंद्र के CCTV फुटेज, कंप्यूटर सिस्टम के रिकॉर्ड और परीक्षा निरीक्षक की रिपोर्ट सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज अदालत में प्रस्तुत कराने का अनुरोध किया था। छात्रा का कहना था कि इन रिकॉर्ड से परीक्षा के दौरान हुई तकनीकी परेशानी की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकती है। राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता जान्हवी पंडित ने अदालत में पक्ष रखा।

तत्काल शिकायत का नहीं मिला दस्तावेजी प्रमाण

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि परीक्षा के समय माउस खराब होने की शिकायत केंद्र प्रभारी से तत्काल किए जाने का कोई ठोस दस्तावेजी प्रमाण उपलब्ध नहीं है। अदालत ने यह भी गौर किया कि छात्रा ने परीक्षा में सभी प्रश्न हल करने का प्रयास किया था।

युगलपीठ ने स्पष्ट किया कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद केवल एक अभ्यर्थी की शिकायत के आधार पर अलग से दोबारा परीक्षा कराने का निर्देश देना उचित नहीं है। इसी आधार पर अदालत ने छात्रा की याचिका खारिज कर दी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---