जमशेदपुर: टाटा जू की तीनों बाघ शाविकाओं को मिले नाम, अवनि, कायरा और शक्ति के नाम से होंगी पहचान

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर: टाटा जू की तीनों बाघ शाविकाओं को मिले नाम, अवनि, कायरा और शक्ति के नाम से होंगी पहचान

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : जमशेदपुर में टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क की तीन नवजात बाघ शाविकाओं को आखिरकार नाम मिल गए हैं। 23 सितंबर 2026 को जन्मी इन तीनों बाघ शाविकाओं के नामकरण के लिए चिड़ियाघर प्रबंधन की ओर से विशेष पहल शुरू की गई थी, जिसे शहर और आसपास के लोगों का शानदार समर्थन मिला।

यह भी पढे : जमशेदपुर 16 घंटे की मेहनत से सोनाली अडेसरा ने सैंड कलर से बनाई राधा-कृष्ण की मनमोहक रंगोली

Sunrise Enclave

इस नामकरण अभियान में 650 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। लोगों ने व्हाट्सऐप और सीधे संदेशों के माध्यम से 1,900 से ज्यादा नामों के सुझाव भेजे। इन सुझावों की समीक्षा के बाद तीन नामों का चयन किया गया है। अब तीनों बाघ शाविकाओं की पहचान अवनि, कायरा और शक्ति के नाम से होगी।

दरअसल, शुरुआत में तीन शावकों में से एक को नर माना गया था। इसी वजह से लोगों से नर और मादा दोनों के लिए नाम मांगे गए थे। हालांकि, जन्म के शुरुआती दिनों में बाघ के शावकों का लिंग पहचानना मुश्किल होता है। बाद में जांच में पुष्टि हुई कि तीनों शाविकाएं मादा हैं। इसके बाद नामों के चयन की प्रक्रिया में बदलाव कर केवल मादा शावकों के नामों पर विचार किया गया।

चयनित नामों में अवनि का अर्थ पृथ्वी, कायरा का अर्थ उज्ज्वल या प्रकाशमान और शक्ति का अर्थ नारी की सर्वोच्च शक्ति का प्रतीक है। अवनि नाम तीन लोगों ने सुझाया, जबकि कायरा नाम चार लोगों की पसंद रहा। वहीं, शक्ति नाम को सबसे ज्यादा समर्थन मिला और 14 लोगों ने यह नाम सुझाया।

टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क प्रबंधन जल्द ही चयनित नामों का सुझाव देने वाले लोगों से संपर्क कर आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा।

जू प्रबंधन ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार जताया है। प्रबंधन का कहना है कि इस तरह की जनभागीदारी से चिड़ियाघर और स्थानीय समुदाय के बीच जुड़ाव मजबूत होता है। साथ ही, वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी विकसित करने में भी मदद मिलती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट