सोने के दाम आज गिरे, चांदी के बढ़े:सोना ₹1615 गिरकर ₹1.41 लाख पर आया; चांदी ₹495 महंगी

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Gold prices fell today, while silver prices rose

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : सोने के दाम में आज, 11 नवंबर को गिरावट है। वहीं चांदी की कीमतें बढ़ी हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,615 रुपए गिरकर 1.41 लाख रुपए पर आ गए हैं।

यह भी पढ़े : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, 3 CRPF जवान घायल

Sunrise Enclave

वहीं 1 किलो चांदी की कीमत 495 रुपए बढ़कर 1.86 लाख रुपए पर पहुंच गई है। इससे एक दिन पहले सोना 1.42 लाख रुपए और चांदी 1.86 लाख रुपए पर थी।

ऑल टाइम हाई से 2 लाख रुपए सस्ती हुई चांदी

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 2 लाख रुपए सस्ती हो गई है।

वहीं, 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 35 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---