Dr Abhishek Child Care

सुरक्षा और सुविधा के बीच संतुलन जरूरी : मनोज चौधरी

By Riya Kumari

Published :

Follow
सुरक्षा और सुविधा के बीच संतुलन जरूरी : मनोज चौधरी
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला : नगर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार की दिशा में लंबे समय से रुका तीसरे फीडर का कार्य अब दोबारा शुरू होने जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के प्रयासों से राजबांध बस्ती में चल रहा विरोध खत्म होने के बाद इस दिशा में सहमति बनी है।

यह भी पढे : चक्रधरपुर में सघन वाहन जांच अभियान, 24 वाहनों से ₹39 हजार जुर्माना वसूला गया

वर्तमान में नगर क्षेत्र में केवल दो फीडरों से बिजली आपूर्ति होने के कारण ओवरलोड, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। RDDS योजना के तहत तीसरे फीडर के लिए 33 हजार लाइन से नई लाइन खींची जानी है, लेकिन स्थानीय विरोध के कारण काम बंद था।

इसी मुद्दे को लेकर वार्ड पार्षद ज्योति साहू के आवास पर बैठक हुई, जिसमें सहायक अभियंता संजय सवैया, जूनियर अभियंता कुणाल प्रजापति, संवेदक व स्थानीय लोग मौजूद रहे। बस्तीवासियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई, जिस पर विभाग ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने का भरोसा दिया।

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, लेकिन शहर की मूलभूत सुविधाएं भी बाधित नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा और सुविधा दोनों के बीच संतुलन बनाकर कार्य करना आवश्यक है।

बैठक के बाद आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ कार्य आगे बढ़ाने पर सहमति बनी। तीसरे फीडर के शुरू होने से नगर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार और ट्रिपिंग व लो-वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version