Advertisement 2

चक्रधरपुर में सघन वाहन जांच अभियान, 24 वाहनों से ₹39 हजार जुर्माना वसूला गया

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Intensive vehicle checking drive चक्रधरपुर
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिला परिवहन विभाग की ओर से चक्रधरपुर स्थित कब्रिस्तान रोड के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की और कृष्णा सोरेन के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें: CISCE 12वीं की नेशनल टॉपर शांभवी तिवारी सम्मानित, जमशेदपुर की बेटी ने बढ़ाया मान

जांच के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट के उपयोग पर विशेष निगरानी रखी गई। साथ ही वाहन के जरूरी दस्तावेज और ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों से मौके पर जुर्माना वसूला गया।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा प्रभावित दोपहिया वाहन चालक हो रहे हैं। खासकर बिना हेलमेट चलने वाले लोगों की दुर्घटना में मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लोगों से सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट का नियमित इस्तेमाल करने की अपील की गई।

अभियान के दौरान कुल 24 वाहनों से करीब 39 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। परिवहन विभाग ने साफ किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator
Exit mobile version