Advertisement 2

बड़बिल ब्रह्मा कुमारी शाखा में विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर सुंदर ध्यान कार्यक्रम आयोजित

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
बड़बिल ब्रह्मा कुमारी शाखा में विश्व ध्यान दिवस कार्यक्रम बड़बिल ब्रह्मा कुमारी शाखा में विश्व ध्यान दिवस कार्यक्रम
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट–संजय सिन्हा) : बड़बिल स्थित ब्रह्मा कुमारी शाखा की ओर से विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर एक सुंदर एवं प्रेरणादायक ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों, आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों तथा संस्था के कार्यकर्ताओं सहित लगभग 200 लोगों ने सहभागिता की।

यह भी पढ़े : बारीडीह में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ, श्रद्धा से गूंजा क्षेत्र

कार्यक्रम के दौरान उपस्थितजनों को यह संदेश दिया गया कि ध्यान मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। ध्यान करने से मन को शक्ति मिलती है और परमपिता परमात्मा, जो शक्ति के सागर हैं, उनसे जुड़कर मन और अधिक शक्तिशाली बनता है। ध्यान के माध्यम से जीवन के सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते हैं और सफलता प्राप्त होती है।

वक्ताओं ने बताया कि ध्यान मनुष्य को मानसिक शांति प्रदान करता है तथा समाज और परिवार में सुख-शांति का वातावरण बनाता है। आज के तनावपूर्ण जीवन में ध्यान की आवश्यकता और भी अधिक बढ़ गई है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में ध्यान को अपनाना चाहिए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version