Cyclone Akvan: टाटानगर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें रद्द, 11 घंटे तक री-शिड्यूल

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Cyclone Akvan Train Cancelled News

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ (Cyclone Akvan) को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेल परिचालन में बदलाव किया है। दक्षिण पूर्व रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही दर्जनों ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इसका सीधा असर टाटानगर, हावड़ा, शालीमार, भुवनेश्वर और पुरी रूट पर सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

यह भी पढ़े : ओडिशा में चक्रवात ‘अकवान’ का खतरा: 80 हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू, 11 जिलों में 74 बचाव दल तैनात

रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (20891-20892) रद्द रहेगी। इसके अलावा कई अन्य एक्सप्रेस, पैसेंजर और वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहेगा।

Cyclone Akvan: 19 से 21 नवंबर तक प्रभावित रहेंगी ट्रेनें

रेलवे प्रशासन के अनुसार, 19, 20 और 21 नवंबर 2026 को अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होने वाली कई ट्रेनों को रद्द या पुनर्निर्धारित किया गया है। कुछ ट्रेनों के प्रस्थान समय में 3 घंटे से लेकर 11 घंटे तक का बदलाव किया गया है। इसमें बेंगलुरु-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, चेन्नई-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस, कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस और हावड़ा-तिरुचिरापल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं।

रद्द रहने वाली ट्रेनों की पूरी लिस्ट

चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए रेलवे ने निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है:

ट्रेन नंबरट्रेन का नाम
68446/68445पारादीप-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
68433/68434भुवनेश्वर-गुनुपुर एक्सप्रेस
68420/68419पारादीप-भुवनेश्वर एक्सप्रेस
20841/20842भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत
22819/22820भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस
22883पुरी-यशवंतपुर गरीब रथ
68403/68404खुर्दा रोड-पुरी एक्सप्रेस
68450/68449दासपल्ला-पुरी एक्सप्रेस
68421/68422अंगुल-पुरी एक्सप्रेस
68413/68414तालचेर-पुरी एक्सप्रेस
18401/18402बड़गढ़-पुरी एक्सप्रेस
68441/68442जेरंग-पुरी एक्सप्रेस
22895/22896हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस
20891/20892टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
68410/68409पुरी-खुर्दा रोड एक्सप्रेस
18417/18418पुरी-गुनुपुर एक्सप्रेस
68411/68412भुवनेश्वर-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस
58532/58531विशाखापत्तनम-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस
18017/18018विजयनगरम-पुरी एक्सप्रेस

11 घंटे तक री-शिड्यूल हुईं ट्रेनें, देखें पूरी सूची

रेलवे ने कई ट्रेनों को उनके निर्धारित समय से देरी से चलाने का फैसला किया है। इनमें प्रमुख ट्रेनें और उनके री-शिड्यूल होने की अवधि इस प्रकार है:

ट्रेन नंबरट्रेन का नामबदलाव
15227बेंगलुरु-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस11 घंटे
18046चेन्नई सेंट्रल-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस10 घंटे
20838जूनागढ़ रोड-भुवनेश्वर सुपरफास्ट10 घंटे
22503कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस9 घंटे
22973गांधीधाम-पुरी सुपरफास्ट8 घंटे 30 मिनट
20807विशाखापत्तनम-अमृतसर हिराकुंड एक्सप्रेस8 घंटे 30 मिनट
18448जगदलपुर-पुरी-भुवनेश्वर स्पेशल8 घंटे
12246बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो5 घंटे 30 मिनट
12704सिकंदराबाद-हावड़ा फलकनुमा एक्सप्रेस5 घंटे
22888बेंगलुरु-हावड़ा हमसफर4 घंटे
12864बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस4 घंटे
12663हावड़ा-तिरुचिरापल्ली सुपरफास्ट11 घंटे
12863हावड़ा-बेंगलुरु सुपरफास्ट6 घंटे
18463भुवनेश्वर-साईंनगर शिरडी प्रशांति एक्सप्रेस6 घंटे 30 मिनट
18047शालीमार-विशाखापत्तनम अमरावती एक्सप्रेस6 घंटे
18117राउरकेला-गुनुपुर राज्यरानी एक्सप्रेस5 घंटे
12839हावड़ा-चेन्नई मेल5 घंटे 30 मिनट
22644पटना-एर्नाकुलम सुपरफास्ट5 घंटे
15646सिलचर-चेन्नई एक्सप्रेस4 घंटे
08045शालीमार-चेन्नई स्पेशल4 घंटे
12837हावड़ा-पुरी एक्सप्रेस4 घंटे
18451हटिया-पुरी एक्सप्रेस4 घंटे
18426दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस4 घंटे
18303संबलपुर-पुरी इंटरसिटी4 घंटे
17015भुवनेश्वर-सिकंदराबाद विशाखा एक्सप्रेस3 घंटे
22504डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस3 घंटे

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

रेलवे प्रशासन के अनुसार, जो ट्रेनें अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना हो चुकी हैं, उन्हें रास्ते में नियंत्रित किया जाएगा। वहीं, जिन ट्रेनों ने अभी तक अपने प्रारंभिक स्टेशन से यात्रा शुरू नहीं की है, उन्हें संशोधित समय के अनुसार चलाया जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस और संशोधित समय-सारणी जरूर जांच लें। खासकर टाटानगर से ब्रह्मपुर और ओडिशा की ओर जाने वाले यात्री वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

ध्यान दें: चक्रवात ‘अकवान’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए परिचालन संबंधी बदलाव किए गए हैं। ट्रेन की वास्तविक स्थिति और समय में आगे भी बदलाव संभव है। इसलिए स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे की आधिकारिक जानकारी जरूर जांचें।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version