मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा मामले की जांच करेगी अब सीआईडी, 172 लोगों पर किया गया था फर्जीवाड़ें का केस

By Annu kumari

Published :

Follow
2.97 lakh women will not get Rs 2500 of 'Maiya Samman', only these people will get it

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ डेस्क: मंईयां सम्मान योजना फर्जीवाड़ा मामले में अब नया मोड आ गया है। अब ये ममला सी आई डी देखेगी। मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा मामले की जांच अब सीआईडी करेगी। पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाने में इस फर्जीवाड़े से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज हुई है, जिसे सीआईडी टेकओवर करते हुए जांच करेगी।

गालूडीह थाने में मंईयां सम्मान योजना के कुल 172 लाभुकों के विरुद्ध नौ जुलाई को प्राथमिकी दर्ज हुई थी।यह योजना झारखंड की महिलाओं के लिए थी, लेकिन ये 172 फर्जी लाभुकों का पता बिहार के किशनगंज व पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में मिला।इसके बाद ही इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। सीआईडी यह जानकारी जुटाएगी कि इतनी बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों के फर्जी लाभुकों ने इस योजना का लाभ कैसे लिया और उन्हें इसका लाभ लेने में किसने सहयोग किया। इन सभी की जांच की जाएगी।

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

इस पूरे प्रकरण में कौन-कौन शामिल थे और जिस गिरोह ने यह फर्जीवाड़ा किया, उस गिरोह ने और कहां-कहां इस तरह का फर्जीवाड़ा किया है और ऐसे कितने फर्जी लाभुकों को इसका लाभ दिलाया है? अगर दूसरे जिलों में भी इस गिरोह ने फर्जीवाड़ा किया है तो उनका भी सीआईडी पता लगाएगी। जल्द ही सीआईडी के अधिकारी गालूडीह थाने से इससे संबंधित दस्तावेज लेगी, ताकि जांच का दायरा आगे बढ़ाया जा सके।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---