युनियन बैंक के द्वारा बिस्टुपुर मुख्य शाखा के समक्ष इम्प्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर एक प्रदर्शन आयोजित किया गया

सोशल संवाद/डेस्क :  युनियन बैंक के बिस्टुपुर स्थित मुख्य शाखा के समक्ष युनियन बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन, झारखंड स्टेट के आह्वान पर तथा सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में एक जुझारू प्रदर्शन आयोजित किया गया। विदित हो कि पिछले दिनों पूरे झारखंड में युनियन बैंक के प्रबंधन के मनमानी तथा अनुचित श्रम-व्यवहार के विरोध में युनियन बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन झारखंड स्टेट के बैनर तले कर्मचारियों ने तीव्र संघर्ष छेड़ रखा है।उसी कड़ी में आज का प्रदर्शन आयोजित किया गया था।

आन्दोलन कारियों के प्रमुख मांगे हैं- लिपिक संवर्ग में पर्याप्त नियुक्ति करना, अस्थाई/आकस्मिक कर्मचारियों का स्थाईकरण, उन्हें सरकारी नियमों के अनुसार न्युनतम मजदूरी देना, डेपुटेशन के नाम पर हो रहे अनुचित श्रम-व्यवहार बंद करना,नियमों के अनुसार बैंक में काम करवाना आदि।

प्रदर्शन को सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के महासचिव सुजय राय तथा अध्यक्ष डी एन सिंह नेसम्बोधित किया। आयोजन में ए.के.मैत्रा, सी वेंकट राव, विमान दासगुप्ता, मनोतोष चक्रवर्ती, रामजी सिंह, संजय कुमार, कमलेश सिंह, ग्रेगरी टोप्पो,मुकुल सारीन, सुब्रत कुंडू रोहित सिंह, उमेश सिंह आदि मौजूद थे। प्रदर्शन के पश्चात प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा गया। निवेदक- सिंहभूम जिला ईकाई बी ई एफ आई।

Sanjana Bhardwaj
Published by
Sanjana Bhardwaj

Recent Posts

  • राजनीति

वोटिंग प्रतिशत में इस बार होगा इजाफा, टूटेंगे पुराने रिकॉर्ड : नीरज सिंह

सोशल संवाद/ जमशेदपुर: जमशेदपुर में जैसे लोकसभा चुनाव का तारीख नजदीक आता जा रहा है…

12 hours ago
  • शिक्षा

ए०पी०जे०ए०कलाम हाई स्कूल में समर कैंप

सोशल संवाद/डेस्क: ए०पी०जे०ए०कलाम हाई स्कूल में प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी 10 दिवसीय…

12 hours ago
  • टेक्नोलॉजी

X Update: एलन मस्क ने भारत को लेकर उठाया बड़ा कदम, देश में 1.8 लाख से अधिक अकाउंट पर लगाया बैन

सोशल संवाद/डेस्क: एक्स कॉर्प ने 26 मार्च से 25 अप्रैल के बीच भारत में 184,241…

12 hours ago
  • Don't Click This Category

सिंहभूम-खूंटी-पलामू व लोहरदगा में 13 मई की सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान, पोलिंग पार्टी रवाना

सोशल संवाद/डेस्क : लोकसभा के देश में चौथे चरण तथा झारखंड में पहले चरण में…

13 hours ago
  • Don't Click This Category

मंत्री आलमगीर आलम को ईडी का सम्मन, 14 को होगी पूछताछ

सोशल संवाद/डेस्क : झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने समान जारी…

13 hours ago
  • समाचार

एनटीटीएफ के 5 छात्रों का टार्क रोबोटिक्स में चयन, 2.80 लाख के पैकेज पर लॉक

सोशल संवाद / जमशेदपुर : एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान मे…

2 days ago