दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सोनारी शांति समिति का सराहनीय सेवा कार्य

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
Commendable service by the Sonari Shanti Samiti

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सोनारी एयरपोर्ट चौक पर सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों एवं पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सराहनीय सेवा कार्य किया गया।

यह भी पढ़े : टेल्को श्री श्री राममंदिर में महाअष्टमी के दिन पूजी गई माँ महागौरी

पूजा के दौरान सोनारी क्षेत्र में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए सदस्यों ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाई।

इसी दौरान नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीना जी एवं सीसीआर डीएसपी मनोज ठाकुर जी सोनारी क्षेत्र के औपचारिक निरीक्षण हेतु सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन जी के साथ सोनारी एयरपोर्ट चौक पर उपस्थित हुए।
इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों ने शांति समिति एवं सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों द्वारा किए जा रहे सेवाकार्य, कार्यकुशलता एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सदस्यों के समर्पण एवं सहयोग से प्रभावित होकर सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह सेवा कार्य पुलिस प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय, जनसेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version