ऑनलाइन परीक्षा में 75% अंक आने पर बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस

By Riya Kumari

Published :

Follow
ऑनलाइन परीक्षा में 75% अंक आने पर बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए अब ऑनलाइन परीक्षा पास करना आसान नहीं होगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राइविंग से जुड़ी ऑनलाइन परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक 60 से बढ़ाकर 75% करने का प्रस्ताव रखा है।

यह भी पढ़े : Diwali 2026: रांची आने के लिए फ्लाइट का किराया 30 हजार के पार, ट्रेनों में भी कंफर्म टिकट का संकट

दरअसल, मंत्रालय ने इससे जुड़ा मसौदा प्रस्ताव केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन के लिए जारी किया है। इस पर संबंधित पक्षों से 30 दिनों में आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। वहीं, प्रस्ताव में ड्राइविंग से जुड़े ऑनलाइन पाठ्यक्रम का समय भी कम से कम 30 मिनट रखने की बात है। इसे पूरा करने का समय भी सात से बढ़ाकर 15 दिन करने का प्रस्ताव है। पाठ्यक्रम में ट्रैफिक साइन, सड़क पर चलने के नियम, दुर्घटना होने पर ड्राइवर की जिम्मेदारी जैसी बातें शामिल होती हैं। वहीं, प्रस्ताव में आधार से सत्यापित ऑनलाइन सेवाओं के तहत ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी कुछ चुनिंदा सेवाओं के लिए शुल्क में छूट देने की बात कही गई है।

नई कारों में आपात ब्रेकिंग प्रणाली अनिवार्य होगी

देश में सड़क हादसे रोकने के लिए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसके लिए केंद्र ने नई कारों में उन्नत स्वचालित आपातकालीन ब्रेकिंग प्रणाली (एईबीएस) अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखा है। यह प्रणाली आपात स्थिति में खुद ब्रेक लगाकर टक्कर को टाल सकती है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version