Advertisement 2

बारिगोड़ा दुर्गा पूजा मैदान में इस वर्ष दिखेगा काल्पनिक भव्य मंदिर का प्रारूप, अष्टमी, नवमी को मिलेगा निःशुल्क भोग

By Riya Kumari

Published :

Follow
बारिगोड़ा दुर्गा पूजा मैदान में इस वर्ष दिखेगा काल्पनिक भव्य मंदिर का प्रारूप, अष्टमी, नवमी को मिलेगा निःशुल्क भोग
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी, बारिगोड़ा की ओर से वर्ष 1960 से लगातार माँ दुर्गा की पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कमिटी के निर्णयानुसार इस वर्ष माँ के पंडाल को एक काल्पनिक भव्य मंदिर का स्वरूप दिया जा रहा है, जो अपनी आकर्षक वास्तुकला और भव्यता के लिए विशेष होगा।

यह भी पढे : गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप होने से 21 पंचायतों की 2 लाख आबादी बूंद-बूंद पानी को तरसे, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

पंडाल के शिखर, स्तंभ और दीवारों पर देवी-देवताओं तथा पौराणिक आकृतियों की सुंदर नक्काशी की जा रही है। इसमें सुनहरे रंगों का प्रयोग किया जा रहा है जो इसे और अधिक भव्यता प्रदान करेगा। मुख्य शिखर पर छोटी-छोटी कलाकृतियां और सजावट भारतीय स्थापत्य कला की समृद्ध परंपरा को दर्शाएगी। इसका निर्माण प्लाईवुड, लकड़ी, बांस और कपड़े से किया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए पश्चिम बंगाल के कांथी से 25 कुशल कारीगर आए हुए हैं। पंडाल की

 ऊंचाई 65 फीट, चौड़ाई  55 फीट- अनुमानित लागत  8.5 लाख रुपये होगा। माता रानी की प्रतिमा की ऊंचाई 13 फीट रखी गई है, जिसकी लागत 50 हजार रुपये है।

पंडाल का उद्घाटन षष्ठी के दिन किया जाएगा। यहां महासप्तमी, महाष्टमी और महानवमी को माँ की पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क भोग का वितरण किया जाएगा।

पूजा कमिटी के मुख्य सदस्य :

  • चीफ – दुबराज नाग
  • चेयरमैन – अमरनाथ चौबे
  • प्रेसिडेंट – आशुतोष सिंह
  • जनरल सेक्रेटरी – नीरज कुमार सिंह
  • कोषाध्यक्ष-  बीरेन्द्र सिंह एवं श्री अमित ओझा
YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version