सोशल संवाद/डेस्क : अभिनेता अमिताभ बच्चन के घर पर गोलीबारी करने आए दो शार्पशूटरों की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा बच गए। पोस्ट के ठीक एक दिन बाद सोमवार को फिर से अमिताभ और उनके बेटे अभिषेक को विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के नाम से जान से मारने की धमकी दी गई।
यह भी पढे : Sharad Kapoor Comeback: जनवरी 2027 से काम शुरू करेंगे शरद कपूर, भावुक वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर सोमवार को जारी पोस्ट में अभिनेता पिता-पुत्र को निशाना बनाने की बात कही गई है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद दिल्ली, मुंबई की खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं। घटनाक्रम दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा मुंबई में गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े दो लोगों विकास ठाकुर और दीपक सिंह को गिरफ्तार किए जाने के बाद सामने आया। गोल्डी ने पोस्ट कर दावा किया कि उसके दो साथियों की गिरफ्तारी से गैंग की गतिविधियां नहीं रुकेंगी।
मुंबई में उसके 200 और साथी मौजूद हैं। यह धमकी उसके द्वारा ही दी गई है या फिर किसी गुर्गों ने दी है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस पोस्ट में 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र किया गया है।











