श्रावण की तृतीय सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर से निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा, काशी की तर्ज पर होगी दिव्य महाआरती

By Riya Kumari

Published :

Follow
श्रावण की तृतीय सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर से निकलेगी भव्य जलाभिषेक यात्रा, काशी की तर्ज पर होगी दिव्य महाआरती

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: पवित्र श्रावण मास की तृतीय सोमवारी के अवसर पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की ओर से भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 17 अगस्त (सोमवार) को होने वाली इस धार्मिक यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए रविवार को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में सूर्य मंदिर समिति की महत्वपूर्ण आम सभा आयोजित की गई।

यह भी पढे : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में अनोखे अंदाज में मनाया गया फ्रेंडशिप डे, छात्रों ने दिया प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण का संदेश

आम सभा की अध्यक्षता सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, पदाधिकारी, वरिष्ठ सदस्य, युवा कार्यकर्ता और महिला सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक में जलाभिषेक यात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। श्रद्धालुओं की व्यवस्था, कलश वितरण, सुरक्षा इंतजाम, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, भजन मंडली, झांकी, प्रसाद वितरण और काशी के गंगा घाट की तर्ज पर होने वाली भव्य महाआरती सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर योजना बनाई गई।

भूपेंद्र सिंह फिर बने सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष

आम सभा के दौरान समिति के वरिष्ठ सदस्य चंद्रशेखर मिश्रा ने भूपेंद्र सिंह को पुनः अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी। इसके बाद भूपेंद्र सिंह को दोबारा सूर्य मंदिर समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपस्थित सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

वहीं, समिति के सदस्य रमेश पांडेय ने आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित किया।

जलाभिषेक यात्रा सामाजिक एकता का प्रतीक: रघुवर दास

आम सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने कहा कि जलाभिषेक यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष शिवभक्तों के सहयोग से यह यात्रा सफल होती रही है और इस बार भी इसे ऐतिहासिक एवं भव्य रूप दिया जाएगा।

उन्होंने शहरवासियों और शिवभक्तों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पावन यात्रा का हिस्सा बनें।

हरि मंदिर मैदान से शुरू होगी यात्रा

सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 17 अगस्त को सुबह 7 बजे सभी शिवभक्त बारीडीह बस्ती स्थित हरि मंदिर मैदान में एकत्रित होंगे। यहां से श्रद्धालु जलपात्र लेकर पैदल यात्रा करते हुए सिदगोड़ा सूर्यधाम शिवालय पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ का सामूहिक जलाभिषेक करेंगे।

जलाभिषेक के बाद सोन मंडप परिसर में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है। यात्रा को और भव्य बनाने के लिए सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल मंगवाया जा रहा है, जिससे भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

यात्रा के दौरान भजन मंडली द्वारा शिवभक्ति से जुड़े गीत और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो जाएगा।

काशी की तर्ज पर होगी भव्य महाआरती

समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी ने बताया कि तृतीय सोमवारी की शाम सूर्यधाम में काशी के गंगा घाट की तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

इसके लिए 17 अगस्त की शाम 6 बजे वाराणसी से 15 सदस्यीय प्रशिक्षित मंडली जमशेदपुर पहुंचेगी। यह मंडली पारंपरिक वाद्ययंत्रों, शंखध्वनि, दीपमाला और मंत्रोच्चार के साथ दिव्य महाआरती संपन्न कराएगी। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी मुख्य आकर्षण होगी।

बैठक का संचालन महासचिव अखिलेश चौधरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने दिया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version