July 27, 2024 8:42 am
Search
Close this search box.

शहर में राष्ट्रीय जनता संघ और AAS के नेतृत्व में होने जा रहा है भव्य श्रीराम कथा

सोशल संवाद/डेस्क : शहर के दो सामाजिक संस्था राष्ट्रीय जनता संघ और AAS के द्वारा प्रेस वार्ता तूरी भवन, ओल्ड सीतारामडेरा में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय जनता संघ के मुख्य सदस्य सुनील शर्मा द्वारा प्रेस को संबोधित किया गया तथा राष्ट्रीय जनता संघ के संस्थापक शंकर जोशी और AAS के संस्थापक शुभम सिन्हा ने बताया कि जमशेदपुर में दिनांक 8 फरवरी 2024 से 16 फरवरी 2024 शाम के 3:30 बजे से 7.30 बजे तक ट्रांसपोर्ट मैदान एग्रिको में भव्य राम कथा का आयोजन होने जा रहा है। कथा व्यास परम पूज्य श्यामानंद दास जी महाराज वृंदावन के सीतानाथ मंदिर से जमशेदपुर आकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

कथा का विवरण :

8 फरवरी 2024  – कलश यात्रा वेदी पूजन और महत्व की कथा

9 फरवरी 2024 – शिव विवाह महोत्सव

10 फरवरी 2024 – तीसरे दिन राम जन्मोत्सव

11 फरवरी 2024- भगवान की बाल लीलाएं

12 फरवरी 2024 – विवाह महोत्सव

13 फरवरी 2024 – बन गबन केवट प्रसंग

14 फरवरी 2024- भारत मिला

15 फरवरी 2024 – शबरी प्रसंग

16 फरवरी 2024 – रावण वध राज्याभिषेक व्यास पूजन

17 फरवरी 2024 – हवन भंडारा पूर्णावती

सभी सदस्यों द्वारा शहरवासियों को कथा में हार्दिक अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय जनता संघ के संस्थापक शंकर जोशी एवं आवाज आवाम समिति के संस्थापक शुभम सिन्हा मौजूद रहे। इसके साथ ही मुख्य सदस्यों के रूप में सुनील शर्मा, नीतू दुबे, आशीष प्रसाद, ओम प्रकाश, अब्दुल, अरुणिमा, ऋषि , आशु, रिंकू, अमित, अरुण, बादल मौजूद रहे।

Print
Facebook
Twitter
Telegram
WhatsApp
जाने छठ पूजा से जुड़ी ये खास बाते विराट कोहली का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवंबर 1988 को हुआ. बॉलीवुड की ये top 5 फेमस अभिनेत्रिया, जिन्होंने क्रिकेटर्स के साथ की शादी दिवाली पर पिछले 500 सालों में नहीं बना ऐसा दुर्लभ महासंयोग सोना खरीदने से पहले खुद पहचानें असली है या नकली धनतेरस में भूल कर भी न ख़रीदे ये वस्तुएं दिवाली पर रंगोली कहीं गलत तो नहीं बना रहे Ananya Panday करेगीं अपने से 13 साल बड़े Actor से शादी WhatsApp में आ रहे 5 कमाल के फीचर ये कपल को जमकर किया जा रहा ट्रोल…बच्ची जैसी दिखती है पत्नी