---Advertisement---

जमशेदपुर में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आयोजित सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आज जमशेदपुर के भट्टा सामुदायिक केंद्र, बिष्टुपुर में योग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ माननीय सांसद बिद्युत बरण महतो जी द्वारा किया गया।

यह भी पढे : Kolkata Messi Event में अव्यवस्था, महंगे टिकट के बाद भी फैंस को नहीं मिली झलक, हंगामा

इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठ प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांसद महतो ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक संतुलन और अनुशासन का भी सशक्त माध्यम है।

विभिन्न आयु वर्गों के विजेता प्रतिभागी इस प्रकार रहे —

  • समूह ‘क’ (दस वर्ष से कम आयु) – बालक वर्ग

आदर्श कुमार, मोहित कुमार, अनिरुद्ध पाल, शुभदीप नाथ, मंजीत राज

  • समूह ‘क’ (दस वर्ष से कम आयु) – बालिका वर्ग

श्रेया यादव, त्रिशा महतो, अदिति मजूमदार, सुप्रिति मेहेर, अर्चना महतो

  • समूह ‘ख’ (दस से चौदह वर्ष) – बालक वर्ग

दीपांशु महतो, उत्कर्ष कुमार साहू, आर्यन राय, शुभम प्रमाणिक, अभिषेक कुमार वर्मा

  • समूह ‘ख’ (दस से चौदह वर्ष) – बालिका वर्ग

सृजा राय, जया पांडे, पी. हर्षिणी, अनुष्री बस्मल, संजिशा

  • समूह ‘ग’ (चौदह से अठारह वर्ष) – बालिका वर्ग

श्रेया शॉ, पलक सिंह, श्रेया सिंह, प्राची कुमारी, रियांशी चौधरी

  • समूह ‘ग’ (चौदह से अठारह वर्ष) – बालक वर्ग

अभिषेक श्रीवास्तव, सुष्मित दास गुप्ता, सिद्धार्थ सोनी, सार्थक कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह

  • समूह ‘घ’ (अठारह से पच्चीस वर्ष) – बालक वर्ग

तुषार पंडित, हिमांशु कोड़ा, सुनील नाग

  • समूह ‘घ’ (अठारह से पच्चीस वर्ष) – बालिका वर्ग

नंदिनी कुमारी, स्वीटी कुमारी पांडे, काजल कुमारी शर्मा, मौपिया घोष, काजल कुमारी

  • पैंतीस वर्ष से कम आयु वर्ग
  • आशा दत्ता, ज्योति महतो, संगीता देवी
  • पैंतीस वर्ष से अधिक आयु वर्ग

जयश्री चक्रवर्ती, सुमिता चंद्रा, दिप्ती पाठक, अंजली नंदी, डी. प्रेमा

विशेष योग सम्मान

  • योग कुमारी – श्रेया शॉ
  • योग कुमार – दीपांशु महतो
  • योग सुंदरी – नंदिनी कुमारी
  • योग– तुषार पंडित

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर माननीय सांसद बिद्युत बरण महतो ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, अभिभावक, आयोजक एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version