Dr Abhishek Child Care

गठबंधन के सभी दलों की हुई सामूहिक बैठक, सबने सयुंक्त रुप से लिया बन्ना गुप्ता को जिताने का संकल्प

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
गठबंधन के सभी दलों की हुई सामूहिक बैठक
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : गठबंधन धर्म निभाते हुए इंडिया के सभी दलों के पदाधिकारियों ने कदमा में सयुंक्त बैठक की. प्रदेश कांग्रेस महासचिव विजय खां ने कहा कि सरयू राय पिछले पांच वर्षों में कई बार दल बदल चुके हैं. बार बार वे क्षेत्र बदल लेते हैं. इसका मतलब ना तो उनकी आस्था दल के साथ है और ना ही वे किसी क्षेत्र के हितैषी हैं.

यह भी पढ़े : सोनारी की महिलाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता फतेह चन्द्र टूडु ने हेमंत विश्व सरमा से प्रश्न किया कि सरयू राय तो वर्ष 2019 में भाजपा से 6 वर्ष के लिए निष्कासित हो चुके थे. क्या उनका निष्कासन रद्द किया जा चुका है? यदि नहीं, तो इसका अर्थ यह हुआ कि आज भी सरयू राय भाजपा से निष्कासित हैं. इसीलिए वे इस चुनाव की आड़ में भाजपाइयों को जदयू में शामिल करवा रहे हैं. भाजपा के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलवा रहे हैं. ताकि भाजपा को नेस्तनाबूद और कमजोर कर सके.

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष सुभाष यादव, झामुमो के कदमा प्रखंड अध्यक्ष अभिजीत सोरेन, सीपीआई जिला सचिव अम्बुज ठाकुर, सीपीआईएम के वरीय नेता जे पी सिंह , सीपीआई माले के नेता ओम प्रकाश सिंह, कांग्रेस से जम्मी भास्कर, रामेश्वर पासवान, खगेन चन्द्र महतो,  ब्रजेन्द्र जी,  संजय आज़ाद एवं इंडिया गठबंधन के अन्य कई नेता बैठक में शामिल हुए. सभी ने एक स्वर में कहा कि गठबंधन के सयुंक्त प्रत्याशी बन्ना गुप्ता की जीत सुनिश्चित है. इसे और पुख्ता करने के लिए गठबंधन के सभी दलों के नेता पूरी मजबूती के साथ काम करेंगे. बन्ना गुप्ता ने अपील की कि सभी दलों के नेता एवं कार्यकर्त्ता अधिक से अधिक संख्या में नामांकन में भाग लें.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version