Dr Abhishek Child Care

पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक समूह विधायक सरयू राय से संपर्क कर हर घर तिरंगा झंडा फहराने का अभियान की जानकारी दी

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : जमशेदपुर के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक समूह आज बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आकर विधायक सरयू राय से संपर्क किया और आगामी 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा झंडा फहराने का अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो कोई भी झंडा खरीदना चाहतें हैं वे किसी भी पोस्ट आॅफिस में संपर्क कर 25 रु. प्रति झंडा की दर से झंडा खरीद सकते हैं।

कोई व्यक्ति यदि थोक में तिरंगा झंडा खरीदने को इच्छुक हैं तो वे बिष्टुपुर पोस्ट आॅफिस कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। सिंहभूम डाक प्रमंडल, जमशेदपुर के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री राय से आग्रह किया कि इस अभियान को और भव्य बनाने के लिए वे अपने विधानसभा क्षेत्र में झंडा लगवाने के लिए प्रोत्साहित करें। विधायक सरयू राय ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में अधिक से अधिक स्थानों पर झंडा फहराने लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्थानों को चिन्हित कर एक सूची तैयार कर पोस्ट आॅफिस से तिरंगा झंडों की खरीदारी कर ली जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator