स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और विकसित राष्ट्र की आधारशिला : केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल

By Muskan Thakur

Updated On:

Follow
स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और विकसित राष्ट्र की आधारशिला

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री की योजनाओं को बताया महिलाओं की गरिमा और सशक्तिकरण की पहचान दिल्ली सचिवालय में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

ये भी पढे : कूड़ा खाने को मजबूर गौमाता मोदी जी के जन्मदिन पर भाजपा से पूछ रहीं, हमें अपना घर कब मिलेगा- सौरभ भारद्वाज

Sunrise Enclave
Hospital Advertisement

माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपना 75वाँ जन्मदिवस देशभर की जनता के साथ सेवा और जनकल्याण को समर्पित करते हुए मनाया। प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश के धार से राष्ट्रव्यापी सेवा पखवाड़ा (17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025) की शुरुआत की और इस अवसर पर “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” तथा आठवाँ राष्ट्रीय पोषण माह का आरंभ किया।

इसी क्रम में दिल्ली सचिवालय में भी विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उपस्थित रहीं। दिल्ली के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, मुख्य सचिव धर्मेन्द्र सहित दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस अवसर पर दिल्ली सचिवालय में महिलाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर में महिलाओं को स्वास्थ्य जांच, परामर्श और आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। साथ ही कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने गुब्बारे उड़ाकर ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की औपचारिक शुरुआत पर माननीय प्रधानमंत्री जी को आभार व्यक्त किया।

अनुप्रिया पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ने एक बार फिर अपना जन्मदिवस सेवा को समर्पित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण पर केंद्रित सबसे बड़े जन-आंदोलन का शुभारंभ किया है। भारत सरकार ने सुरक्षित मातृत्व योजनाएँ, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा, सस्ती सेनेटरी नैपकिन और विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाकर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसके परिणामस्वरूप भारत में मातृ मृत्यु दर में 86% और शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने कहा कि अब सरकार महिला-केंद्रित विकास से आगे बढ़कर महिला-नेतृत्व वाले विकास की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाकर इस अभियान को सफल बनाएं।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पूरे देश में 75,000 स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें हाइपरटेंशन, डायबिटीज, कैंसर, सिकल सेल रोग की जाँच, एंटी-नेटल चेकअप, बच्चों का टीकाकरण और पोषण संबंधी जानकारी निःशुल्क दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है।” उन्होंने इसे विडम्बना बताया कि आज साधन-संपन्न महिलाएँ भी एनीमिया और कुपोषण से ग्रसित हैं। इसलिए इस अभियान का उद्देश्य देश की हर माता-बहन तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन्मदिन पर निजी उपहार नहीं चाहते, बल्कि सेवा पखवाड़ा चाहते हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत माताओं और बच्चों को उचित पोषण की जानकारी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि दिल्ली 7,500 स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रही है, जिन्हें अस्पतालों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और डिस्पेंसरीज़ से जोड़ा जाएगा। उन्होंने अपील की कि इसे जन-आंदोलन का रूप दें, क्योंकि स्वस्थ परिवार ही विकसित भारत का आधार है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने भी कहा कि यह अभियान न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि “दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाने और अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

इस अवसर पर मेगा रक्तदान अभियान का भी शुभारंभ हुआ। पूरे देश में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि ज़रूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सके। साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नागरिकों से निक्षय मित्र के रूप में पंजीकृत होकर किसी टीबी रोगी को गोद लेने और उसके पोषण व उपचार में सहयोग करने का आह्वान किया गया।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट