Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

टाटानगर स्टेशन में कांवरियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए बनेगा होल्डिंग एरिया

By Sharia Nasrah

Published :

Follow
टाटानगर स्टेशन में कांवरियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए बनेगा होल्डिंग एरिया
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवड /जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन पर कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा, ताकि जसीडीह और सुल्तानगंज जाने वाली ट्रेनों के समय प्लेटफॉर्म पर अत्यधिक भीड़ न हो। होल्डिंग एरिया बनने के बाद बिहार जाने वाली ट्रेनों के निर्धारित समय पर श्रद्धालु टिकट दिखाकर स्टेशन के सभी प्रवेश द्वारों से अंदर जा सकेंगे।
कांवरियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों के स्टैंड और पोर्टिको शेड में होल्डिंग एरिया बनाने की तैयारी की जा रही है। यहां यात्रियों के लिए कुर्सियां, पंखे और पेयजल की भी व्यवस्था होगी, जिससे ट्रेन का इंतजार करने वालों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

यह भी पढ़े : सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का लेकर थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य मनीष सिंह एवं अन्य के खिलाफ न्यायालय में शिकायत वाद दाखिल

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

मालूम हो कि कुंभ मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए रेलवे ने पहली बार होल्डिंग एरिया बनाया था। इसके बाद छठ पर्व के दौरान भी इस व्यवस्था को अपनाया गया। श्रावणी मेले को देखते हुए टाटानगर रेल थाना के इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने स्टेशन निदेशक सुनील कुमार को होल्डिंग एरिया बनाने का प्रस्ताव दिया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator