---Advertisement---

गोविंदपुर SBI शाखा में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा लॉकर

By Riya Kumari

Published :

Follow
गोविंदपुर SBI शाखा में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा लॉकर

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शाखा में बुधवार की देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। होली के अवकाश के कारण बैंक बंद था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सूचना और दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई ने बैंक के मुख्य हिस्से को स्वाहा होने से बचा लिया।

यह भी पढे : नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू

शटर से निकलता धुआं देख सहमे लोग 

घटना बुधवार देर रात की है, जब आसपास के निवासियों ने बैंक के शटर और खिड़कियों से काला धुआं निकलते देखा। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए ग्रामीणों ने तुरंत गोविंदपुर थाना और दमकल विभाग को सूचित किया। उस वक्त बैंक परिसर पूरी तरह खाली था।

टाटा मोटर्स के दमकल कर्मियों ने संभाला मोर्चा 

सूचना मिलते ही टाटा मोटर्स के दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने बैंक के बगल की दुकानों को भी तत्काल खाली करा लिया था, ताकि लपटें अन्य प्रतिष्ठानों तक न फैलें।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, सुरक्षित है लॉकर

प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि आग को मुख्य लॉकर और कैश काउंटर तक पहुंचने से पहले ही बुझा दिया गया।

जांच में जुटी पुलिस और बैंक प्रबंधन

गोविंदपुर पुलिस और बैंक प्रबंधन अब आग से हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं। बैंक अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। पुलिस का कहना है कि होली की छुट्टी होने के कारण बैंक में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा कार्य दिवस पर यह घटना बेहद जानलेवा साबित हो सकती थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version