Dr Abhishek Child Care

जोमरो गांव में विभिन्न समस्या को लेकर एक बैठक आयोजित

By admin

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : बंदगांव-ओटार पंचायत के जोमरो गांव में विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों की बैठक ग्राम मुंडा गंगाराम गुन्दुवा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.बैठक में समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई मुख्य रूप से उपस्थित थे.बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि जोमरो मोड़ से श्मशान घाट तक 1 किलोमीटर सड़क,जलमीनार का अधूरा निर्माण कार्य पूरा किया जाय,शमशान घाट का बाउंड्री एवं भवन का निर्माण, बकरी शेड,जितवाहन नायक के खेत के सामने सिचाई के लिए पुलिया निर्माण एवं गरीब लोगों के लिये आवास का निर्माण की मांग की. सारी समस्याएं जानने के बाद ड़ॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि सड़क पुल पुलिया का निर्माण आरईओ विभाग से करा दी जायेगी.

उन्होंने कहा पीएचडी विभाग से बातचीत कर अधूरा जलमीनार कार्य पूरा कराया जाएगा. जिससे लोगों को पेयजल मिल सके.उन्होंने कहा जिन जरूरत मंद लोगों को प्रधानमंत्री आवास चाहिए उन लोग ग्राम सभा की बैठक में अपना नाम दर्ज कराएंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अबुवा आवास देने की बात कही है.जिसका लाभ जरूरत मंद लोगों को मिलेगा. उन्होंने कहा अबुवा आवास में प्रधानमंत्री आवास जितने ही पैसे मिलेंगे.

जिससे लोग आसानी से अपना आवास बना सकते हैं .उन्होंने कहा लोग जागरूक हो और सरकारी योजना का लाभ लें .वह उन लोगों को हर संभव मदद करेंगे .उन्होंने कहा ठंड का मौसम आ रहा है जल्द ही ओटार पंचायत में गरीब एवं बेसहारा लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा .बैठक में मृतक कोदी लोहार के परिजनों को डॉ विजय सिंह गागराई ने क्रिया कर्म के लिए आर्थिक मदद प्रदान किया.

इस बैठक में मुख्य रूप से तिरथ जामुदा, हीरालाल खंडायत,प्रेम खंडायत,शिव शंकर नायक,राजेश खंडायत, रामेश्वर खंडायत, रमेश नायक, बिजय खंडायत, सदाशिव लोहार,बीरबल लोहार,राम बोली लोहार समेत काफी संख्या में महिला एवं पुरुष उपस्थित थे.

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---