---Advertisement---

जमशेदपुर पूर्वी के बागुनहातु में बनेगा आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र, विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

By Riya Kumari

Published :

Follow
जमशेदपुर पूर्वी के बागुनहातु में बनेगा आधुनिक स्वास्थ्य केंद्र, विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। पूर्णिमा साहू के प्रयासों से बागुनहातु क्षेत्र को जल्द ही आधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिलने जा रही है। बुधवार को बागुनहातु स्थित आउटर रोड में 15वें वित्त आयोग (स्वास्थ्य प्रक्षेत्र) मद से 1 करोड़ 42 लाख 99 हजार 848 रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का विधिवत शिलान्यास किया गया।

यह भी पढे : सरायकेला में अवैध खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो पत्थर खनन पट्टों की हुई जांच

इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू के साथ जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांसद के पूर्वी विधानसभा प्रतिनिधि चंद्रशेखर मिश्रा और विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव की भी विशेष उपस्थिति रही।

स्वास्थ्य केंद्र में मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

निर्माणाधीन इस आधुनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 10 बेड का इमरजेंसी वार्ड, डॉक्टर चैंबर, प्रतीक्षालय, पैथोलॉजी लैब, मेडिसिन रूम, पुरुष एवं महिला वार्ड, लेबर रूम, इंजेक्शन रूम, फार्मेसी रूम, नर्स रूम और स्टोर रूम जैसी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

“स्वस्थ जमशेदपुर” के संकल्प को साकार करने का प्रयास

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और आधारभूत सुविधाओं के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को उनके घर के पास बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य के तहत स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से बागुनहातु और आसपास के इलाकों के लोगों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिलेगी। साथ ही गंभीर परिस्थितियों में लोगों को दूरस्थ अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि आने वाले दिनों में विधानसभा क्षेत्र में कई अन्य जनहितकारी योजनाओं को भी धरातल पर उतारा जाएगा।

बड़ी संख्या में मौजूद रहे भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक

शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा नेता मिथिलेश सिंह यादव, रूबी झा, अमरजीत सिंह राजा, अप्पा राव समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।vidIQ

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version