RBI की 2026 लिस्ट में SBI, HDFC और ICICI Bank शामिल, जानिए क्यों हैं ये खास

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
RBI 2026 D-SIB List, SBI HDFC ICICI Bank, Systemically Important Banks

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने देश के तीन बड़े बैंकों को लेकर 2026 की नई सूची जारी की है। इस सूची में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), HDFC बैंक और ICICI बैंक को एक बार फिर देश के सबसे महत्वपूर्ण बैंकों में शामिल रखा गया है। RBI के मुताबिक, इन बैंकों का भारतीय बैंकिंग सिस्टम और अर्थव्यवस्था में अहम योगदान है। इन बैंकों की वित्तीय स्थिति में बड़ी गड़बड़ी होने पर इसका असर पूरे बैंकिंग सिस्टम पर पड़ सकता है। इसी वजह से इन्हें Domestic Systemically Important Banks (D-SIBs) की श्रेणी में रखा गया है।

यह भी पढ़े : RBI New Rules 2026: बैंक खाते में आएगा Stop Switch, साइबर ठगी पर लगेगी रोक

क्या होते हैं D-SIBs बैंक?

D-SIBs यानी Domestic Systemically Important Banks ऐसे बैंक होते हैं, जिनका देश की अर्थव्यवस्था और बैंकिंग व्यवस्था में काफी बड़ा योगदान होता है। इनका आकार, कामकाज और दूसरे वित्तीय संस्थानों से जुड़ाव इतना महत्वपूर्ण होता है कि इनके अचानक संकट में आने से बैंकिंग सिस्टम प्रभावित हो सकता है।

इसी वजह से इन्हें आम भाषा में ‘Too Big to Fail’ यानी इतने बड़े बैंक कहा जाता है, जिनकी विफलता से बड़ा आर्थिक संकट पैदा हो सकता है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि इन बैंकों के डूबने की आशंका है। यह वर्गीकरण बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए किया जाता है।

SBI, HDFC और ICICI बैंक को कितना अतिरिक्त पूंजी रखनी होगी?

RBI ने इन तीनों बैंकों को अलग-अलग बकेट में रखा है। इनके लिए जोखिम के आधार पर अतिरिक्त Common Equity Tier-1 (CET1) पूंजी रखने का नियम तय किया गया है। यह पूंजी बैंकों को उनके जोखिम के हिसाब से अपनी कुल जोखिम-भारित संपत्ति (Risk Weighted Assets) के अनुपात में रखनी होती है।

  • SBI: बकेट 4 में शामिल है। इसे जोखिम-भारित संपत्ति का 0.80 प्रतिशत अतिरिक्त CET1 पूंजी रखनी होगी।
  • HDFC Bank: बकेट 2 में है। इसके लिए अतिरिक्त पूंजी की सीमा 0.40 प्रतिशत तय की गई है।
  • ICICI Bank: बकेट 1 में शामिल है। इसे 0.20 प्रतिशत अतिरिक्त CET1 पूंजी रखनी होगी।

यह अतिरिक्त पूंजी मौजूदा Capital Conservation Buffer के अलावा रखनी होती है। इसका मकसद आर्थिक संकट या नुकसान की स्थिति में बैंकों को मजबूत बनाए रखना है।

कब इस सूची में शामिल हुए थे ये बैंक?

RBI ने सबसे पहले 2015 में SBI को D-SIB की श्रेणी में रखा था। इसके बाद 2016 में ICICI बैंक को इस सूची में शामिल किया गया। वहीं, 2017 में HDFC बैंक भी इस श्रेणी का हिस्सा बना। RBI हर साल बैंकों के आंकड़ों और उनकी प्रणालीगत अहमियत का आकलन करके यह सूची जारी करता है।

क्या इन बैंकों के ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत है?

अगर आपका खाता SBI, HDFC बैंक या ICICI बैंक में है, तो सिर्फ इस सूची में नाम आने की वजह से घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, D-SIB का दर्जा इन बैंकों की अहमियत को दर्शाता है। इनके लिए अतिरिक्त पूंजी रखने का नियम इसलिए बनाया गया है, ताकि किसी वित्तीय संकट के दौरान भी बैंक नुकसान का सामना कर सकें और बैंकिंग व्यवस्था पर भरोसा बना रहे।

RBI की यह व्यवस्था ग्राहकों के खातों पर कोई सीधा नकारात्मक असर नहीं डालती। इसका मुख्य उद्देश्य देश के बैंकिंग सिस्टम को अधिक मजबूत और सुरक्षित बनाना है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version