Dr Abhishek Child Care

सदर अस्पताल में बनेगी नई मंजिल, वार्ड और बेड बढ़ेंगे

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
सदर अस्पताल में बनेगी नई मंजिल, वार्ड और बेड बढ़ेंगे
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : सदर अस्पताल के विस्तार की तैयारी शुरू हो गई है। अस्पताल भवन के ऊपर एक नई मंजिल बनाने का प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया है। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) मांगी गई है। नई मंजिल बनने से अस्पताल में नए वार्ड, अतिरिक्त बेड और कई नई सुविधाएं जुड़ेंगी।

यह भी पढ़े : गांजिया डैम के 15 और चांडिल डैम के 13 गेट खोले गए

प्रस्ताव के अनुसार, नई मंजिल पर कई कमरे और हॉल बनाए जाएंगे। इससे हड्डी रोग और सर्जरी विभाग के लिए अलग वार्ड विकसित किए जा सकेंगे। इसके अलावा अन्य वार्डों में भी बेड की संख्या बढ़ेगी, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा और रेफरल का दबाव कम होगा। योजना के तहत अस्पताल में अतिरिक्त आईसीयू और डायलिसिस बेड बढ़ाने का भी प्रस्ताव है। इससे गंभीर मरीजों के इलाज की क्षमता में इजाफा होगा। स्वास्थ्य मंत्री ने भी सदर अस्पताल के विस्तार और सुविधाओं में वृद्धि की बात कही है। उन्होंने अस्पताल में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत करने का आश्वासन दिया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version