शराब तस्करी का नया तरीका! सायरन बजाती एंबुलेंस से बिहार-झारखंड भेजी जा रही थी शराब, 5 आरोपी गिरफ्तार

By Riya Kumari

Published :

Follow
शराब तस्करी का नया तरीका! सायरन बजाती एंबुलेंस से बिहार-झारखंड भेजी जा रही थी शराब, 5 आरोपी गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने शराब तस्करी के एक ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जिसने कानून से बचने के लिए एंबुलेंस का सहारा लिया। पुलिस ने सायरन बजाती एक एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली तो उसमें मरीज की जगह बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि यह खेप पंजाब और हरियाणा से बिहार व झारखंड भेजी जा रही थी।

यह भी पढे : भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन की मंजूरी, DCGI ने Takeda की QDENGA को दी हरी झंडी

एंबुलेंस में नहीं था मरीज, मिली 80 पेटी शराब

Sunrise Enclave

पुलिस के अनुसार, एंबुलेंस से करीब 80 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10.50 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी के दौरान एंबुलेंस का सायरन बजाकर रास्ता साफ कराया जाता था ताकि किसी को संदेह न हो।

आगे चल रही थी थार, पुलिस को किया गुमराह

जांच में पता चला कि एंबुलेंस के आगे एक थार SUV चल रही थी। पुलिस ने जब वाहनों को रोका तो उसमें सवार लोगों ने एंबुलेंस में गंभीर मरीज होने का दावा किया। हालांकि तलाशी लेने पर पूरा मामला सामने आ गया। आरोपी पुलिस को भ्रमित कर शराब की खेप बिहार और झारखंड तक पहुंचाते थे।

तस्करी के लिए खरीदी थी खास एंबुलेंस

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने शराब की तस्करी के लिए विशेष रूप से एंबुलेंस खरीदी थी। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह पहले भी कई बार इसी तरीके से शराब की खेप सुरक्षित पहुंचा चुका था। सायरन और एंबुलेंस का इस्तेमाल कर वे पुलिस जांच से बचने की कोशिश करते थे।

पांच आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच एजेंसियां अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसकी सप्लाई चेन की भी पड़ताल कर रही हैं।

पहले भी हो चुकी हैं बड़ी कार्रवाई

हाल के दिनों में बिहार और झारखंड में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। कुछ दिन पहले दोनों राज्यों की संयुक्त कार्रवाई में हजारीबाग में करीब 1.5 करोड़ रुपये की अवैध शराब जब्त की गई थी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट