---Advertisement---

लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में 50 लाख 33 हज़ार के लागत से स्थाई छठ घाट का निर्माण होगा : अभय वर्मा

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में स्थाई छठ घाट का निर्माण होगा

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / दिल्ली ( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ) : छठ महापर्व के शुभ अवसर पर गणेश नगर कॉम्प्लेक्स के धोबी घाट के बगल में स्थाई छठ घाट के निर्माण कार्य के शिलान्यास लक्ष्मी नगर के लोकप्रिय विधायक अभय वर्मा द्वारा किया गया।

यह भी पढ़े : विधायक के रूप में नहीं, सेवक के रूप में 24 घंटे पोटका के जनता के लिए उपलब्ध रहूंगी – मीरा मुंडा

इस ऐतिहासिक अवसर पर विधायक अभय वर्मा ने बताया कि स्थाई छठ घाट के निर्माण कार्य बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई विभाग द्वारा लगभग 50 लाख 33 हज़ार रुपए के लागत से किया जाएगा। इस स्थान पर पूरे वर्ष जंगल और झाड़ी होते थे जिसका लाभ उठा कर असामाजिक तत्व अवैध कार्य करते थे साल में एक बार छठ पूजा के अवसर पर अभ्युदय एकता मंच साफ सफाई करके छठ महापर्व मनाते रहे है। अब स्थाई छठ घाट बन जाने से पूर्वांचल समाज को महापर्व मनाने मे काफी सहूलियत होगी।

विधायक अभय वर्मा ने आगे कहा कि 2021 से लगातार लक्ष्मी नगर विधानसभा में 10 अस्थाई घाट क्रमशः-

1. बैंक ऐन्कलेव डी.डी.ए. पार्क,

2. I&FC Land निकट धोबी घाट,

3. निकट कम्युनिटी सेंटर बुद्धा मार्ग मंडावली,

4. उत्सव वाटिका गणेश नगर कॉम्प्लेक्स,

5. डी.डी.ए. ग्राउण्ड नेहरू ऐन्कलेव,

6. रामलीला ग्राउण्ड स्कुल ब्लॉक निकट मदर डेयरी,

7. उत्सव पार्क साउथ गणेश नगर,

8. साकेत ब्लॉक मंडावली,

9. डी.डी.ए. खुला ग्राउण्ड निकट एम.सी.डी. समुदाय भवन स्कुल ब्लॉक,

10. DUSIB PARK सोनिया विहार कैंप झूग्गी निकट साकेत ब्लॉक पर बना कर छठ महापर्व मनाते रहे है इस वर्ष भी सभी घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई है और छठ व्रतीयों के लिए हर सुविधा का ध्यान रखा जायेगा।

इस अवसर पर अभ्युदय एकता मंच के संरक्षक सुनील सिंह और अध्यक्ष हंसराज भारद्वाज अपने सभी पदाधिकारीयों के साथ उपस्थित रहे और लक्ष्मी नगर विधानसभा के सभी छठ घाटों से संबंधित संस्था के प्रमुख कमलेश झा, योगेश गोला, विमलेश झा, बीरबल, संजीव तिवारी, संतोष शाह, संजीव रॉय, भी उपस्थित रहे, जिन्हें विधायक अभय वर्मा जी ने माला पहनाकर उनके योगदान को लेकर अभिनंदन किया।

अभ्युदय एकता मंच के अध्यक्ष हंसराज भारद्वाज ने कहा कि हम सभी पूर्वांचलवासियों के लिए यह ऐतिहासिक क्षण है पक्के घाट का निर्माण करवाने के लिए विधायक अभय वर्मा जी को हृदय से धन्यवाद करते है और लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में पहले पक्के घाट बनाए जाने के शुरुआत होने पर समस्त पूर्वांचल समाज में खुशी और उत्साह का संचार हुआ है छठी मईया सब पर अपनी कृपा बनाए, इस अवसर पर पत्रकार अवधेश सिंह जी की गरिमामई उपस्थिति  के साथ पूर्वांचल समाज से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट