Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

ममता बोलीं- बीजेपी कैश-गैस बंद कर देगी: केरल में राहुल बोले- मोदी ट्रम्प के दबाव में

By Muskan Thakur

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क : देश के 5 राज्यों में अप्रैल में चुनाव हैं। सभी राज्यों में पार्टियों की जनसभा, रैली और प्रत्याशियों का जनसंपर्क जारी है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बेल्दा में चुनावी सभा में कहा- भाजपा समाज के सभी वर्गों के बीच झगड़ा भड़का रही है। चुनाव के बाद गैस और कैश देना बंद कर देगी। भाजपा देश लूटना चाहती है।

ये भी पढे : विजय ने ड्राइवर के बेटे को दिया टिकट, उम्मीदवार सूची में दिखी राजनीति की नई सोच और इंसानियत

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

इधर, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज केरल दौरे पर हैं। उन्होंने पतनमतिट्टा में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- सच तो यह है कि नरेंद्र मोदी, डोनाल्ड ट्रम्प के दबाव में हैं, यह बात हर कोई जानता है। ठीक इसी तरह, नरेंद्र मोदी आपके मुख्यमंत्री को भी अपने इशारों पर नचाते हैं।

चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स

प्रधानमंत्री मोदी ने असम और पुडुचेरी में एनडीएम कार्यकर्ताओं से नमो एप के जरिए ऑनलाइन चर्चा की। केरल में घर से वोटिंग शुरू प्रक्रिया शुरु हो गई है। जो लोग वोट डालने जाने में असमर्थ हैं, उनसे पोस्टल बैलेट के जरिए वोटिंग कराई जा रही है।

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने सोमवार को चेन्नई के कोलाथुर सीट से नामांकन दाखिल किया। टीवीके चीफ विजय ने पेरम्बूर सीट से नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की। आरोप लगाया कि टीएमसी बंगाल में चुनाव हाईजैक कर रही है। ममता बनर्जी घर-घर जाकर वोटर्स को धमका रही हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator