Dr Abhishek Child Care

भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह द्वारा बिष्टुपुर एवं सोनारी पद यात्रा कर जन सम्पर्क अभियान चलाया गया

By Nidhi Ambade

Published :

Follow
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/ जमशेदपुर: बिष्टुपुर मंडल अंतर्गत बेलडीह बस्ती और सोनारी मंडल में भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह द्वारा पद यात्रा कर जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। बिष्टुपुर मंडल के विनोद सिंह, देवेंद्र सिंह, सुरंजन राय, संजय तिवारी सहित भारी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल होकर जनता के बीच मोदी को पुनः विजय बनाने के लक्ष्य को पहुंचाया। जहाँ भाजपा के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को विजय बनाने हेतु लोगों से अपील की गई। जिसमें बस्ती के तमाम लोगों ने अपनी भागीदारी दी और भरोसा दिलाया कि उनका मत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को ही जायेगा।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह ने जनता से कहा कि यह चुनाव नाली और रोड बनाने के लिए नहीं है। यह चुनाव अपने भारत देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर ला दिया और उनका लक्ष्य है कि इस बार दुनिया के टॉप तीन अर्थव्यवस्था वाले देश में एक भारत हो। हम सभी को मोदी के इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए, विश्व के पटल पर भारत को मजबूत बनाने के लिए वोट करना है और आप सब अच्छे से जानते हैं कि मोदी जी ही इसे पूर्ण कर सकते हैं।

सोनारी मंडल के अंतर्गत सोनारी के गलियों में पद यात्रा करते हुए अजय श्रीवास्तव किशोर ओझा संजीव सिंह पंचम जंगल अजय रजक सहित सैकड़ो कार्यकर्ता के साथ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के उद्देश्य को लेकर वोट मांगने के लिए निकले। अभय सिंह ने कहा यह देश विभिन्न परिस्थितियों से गुजर रहा है कश्मीर, राम मंदिर, 35A, महंगाई, बेरोजगारी से लड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी के विरोध दुष्प्रचार कर इंडी गठबंधन अपने राजनीति रोटी सेखना चाहते हैं, जो हिंदुस्तान की जनता होने नहीं देगी और तीसरी बार हमारे प्रत्याशी जीतेंगे साथ ही देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र भाई मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version