घाघीडीह जेल में दो घंटे चली छापेमारी, मोबाइल-सिम नहीं मिले

By Riya Kumari

Published :

Follow
घाघीडीह जेल में दो घंटे चली छापेमारी, मोबाइल-सिम नहीं मिले

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : घाघीडीह सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था और आंतरिक गतिविधियों की जांच के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार रात औचक छापेमारी की। डीसी राजीव रंजन और एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में टीम ने रात 8:30 से 10:30 बजे तक करीब दो घंटे तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जेल के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ जांच की गई, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों की गतिविधियों का जायजा लिया जा सके। अभियान के दौरान पुरुष और महिला वाडौँ, सेल, अस्पताल और बैरकों की सघन तलाशी ली गई।

यह भी पढे : रेलवे में RAC टिकट सिस्टम नहीं होगा बंद, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया बड़ा अपडेट

Sunrise Enclave

महिला वार्ड की जांच के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह और जिला शिक्षा पदाधिकारी निशू कुमार को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में वार्डों के साथ अन्य निर्धारित स्थानों की भी जांच की गई। तलाशी में कोई बड़ा आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। डीसी राजीव रंजन ने बताया कि यह रूटीन औचक निरीक्षण था। जेल से मोबाइल फोन, सिम कार्ड या कोई गंभीर आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।

 केवल बीड़ी, खैनी, चुनौटी और माचिस की डिबिया मिली। संयुक्त दल में ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल, सिटी एसपी ललित मीणा, धालभूम एसडीओ अर्णव मिश्रा, एडीसी अनुराग तिवारी समेत करीब डेढ़ दर्जन दंडाधिकारी, डीएसपी स्तर के अधिकारी और लगभग 100 पुलिस जवान शामिल थे।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट