---Advertisement---
Banner 1
Banner 2

आकाशवाणी जमशेदपुर का विशेष रेडियो रूपक 5 जुलाई को देशभर में होगा प्रसारित

By Riya Kumari

Published :

Follow
आकाशवाणी जमशेदपुर का विशेष रेडियो रूपक 5 जुलाई को देशभर में होगा प्रसारित

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर: आकाशवाणी जमशेदपुर के लिए यह गर्व का क्षण है। प्रतिष्ठित अखिल भारतीय रेडियो रूपक कार्यक्रम के तहत इस बार आकाशवाणी जमशेदपुर की विशेष प्रस्तुति ‘ईस्पात, संस्कृति और सपनों का शहर: जमशेदपुर की बहुरंगी पहचान’ का राष्ट्रीय प्रसारण रविवार, 5 जुलाई 2026 को रात्रि 9:30 बजे किया जाएगा। करीब 30 मिनट की अवधि वाला यह विशेष रेडियो रूपक देशभर के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ प्रसारित होगा।

यह भी पढे : Ranchi Raj Hospital Case: पैर टूटने के इलाज का ₹22 लाख का बिल, CM हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश

कालीमाटी से स्टील सिटी तक की प्रेरणादायक यात्रा

इस रेडियो रूपक में कालीमाटी नाम के छोटे से गांव से लेकर विश्वस्तरीय औद्योगिक नगर जमशेदपुर बनने तक की प्रेरक यात्रा को दर्शाया गया है। कार्यक्रम में उद्योग, विज्ञान, शिक्षा, खेल, संस्कृति, पर्यावरण, आदिवासी विरासत और सामाजिक सरोकारों जैसे विभिन्न पहलुओं को समाहित किया गया है। इसमें जमशेदपुर को केवल एक औद्योगिक शहर नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के विकास, सामाजिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

शहर के विकास पर विशेषज्ञों ने रखे विचार

इस विशेष प्रस्तुति में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डी. बी. सुंदररामम ने शहर की टाउन प्लानिंग, सामाजिक उत्तरदायित्व, हरित विकास और नागरिक सहभागिता पर अपने विचार साझा किए हैं।

वहीं सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल), जमशेदपुर के शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ. अभिलाष ने ग्रीन मेटलर्जी, धातु पुनर्चक्रण, पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की वैज्ञानिक संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की है।

शिक्षा, खेल और संस्कृति को भी मिली प्रमुख जगह

कार्यक्रम में एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने संस्थान की उपलब्धियों, अनुसंधान और विकसित भारत के निर्माण में तकनीकी शिक्षा की भूमिका पर अपने विचार रखे हैं। वहीं एक्सएलआरआई के निदेशक फादर सेबेस्टियन जॉर्ज, एस.जे. ने मूल्य आधारित शिक्षा, वैश्विक नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला है।

इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के लिए पद्मश्री चामी मुर्मू, सोहराय चित्रकला की प्रसिद्ध जनजातीय कलाकार हीरा मांझी, पद्मभूषण बछेंद्री पाल, पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित पूर्णिमा महतो, टाटा स्टील के खेल प्रमुख एवं जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (JFC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकुल चौधरी, नवल टाटा हॉकी अकादमी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गुरमीत सिंह राव तथा टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिक चंद्रेश्वर खां के विशेष साक्षात्कार भी इस प्रस्तुति का हिस्सा हैं।

अनुभवी टीम ने तैयार किया विशेष रेडियो रूपक

इस रेडियो रूपक का लेखन शाहिद अनवर ने किया है, जबकि प्रभावशाली वाचन तासीर शाहिद ने किया है। संगीत, ध्वनि प्रभाव और काव्यात्मक शैली के माध्यम से जमशेदपुर की विविध पहचान को आकर्षक और भावनात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया है। कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता राजीव रंजन तिवारी तथा संयोजक राजेश कुमार राय हैं।

देश-दुनिया में कहीं से भी सुन सकेंगे श्रोता

यह विशेष राष्ट्रीय प्रसारण News On AIR प्लेटफॉर्म पर दुनिया के किसी भी हिस्से से सुना जा सकेगा। इसके अलावा दिल्ली केंद्र से एफएम गोल्ड, आकाशवाणी लाइव न्यूज़ 24×7, AIR के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और NewsOnAir ऐप पर भी यह कार्यक्रम उपलब्ध रहेगा।

यह विशेष रेडियो रूपक जमशेदपुर की औद्योगिक, सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट