समाचार

जोड़ा फ्लाईओवर पर कार्यरत एक श्रमिक नीचे गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : जोड़ा टाउनशिप के टाटा डीएवी स्कूल के पास से कुमारजोड़ा तक  फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है और यह निर्माण कार्य एक निजी ठीका कंपनी चेब्रोक्स  द्वारा किया जा रहा है।बीते शनिवार को  दोपहर झारखंड के  बोकारो निवासी 36वर्षीय राजेन सिंह फ्लाईओवर के 46वें पिलर पर राजमिस्त्री का काम कर रहा था, और सीढ़ियों से उतरते समय लापरवाही से सीढ़ी समेत नीचे गिर गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। उक्त स्थान पर कार्यरत कर्मचारी उन्हें  इलाज के लिए जोड़ा टाटा स्टील अस्पताल ले  गया।

यह भी पढ़े : नशा के रूप मे सेवन हो रहे अवैध बिक रहे कफ सिरफ को आबकारी विभाग ने किया जब्त

वहां डॉक्टर ने चिकित्सा की श्रमिक की हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए केंदूझर मेडिकल सेंटर भेज दिया गया। घायल श्रमिक को किसी भी सरकारी एम्बुलेंस या डीएमएफ एम्बुलेंस द्वारा मदद नही मिला तो सूचना मिलने पर जोड़ा क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजिक संगठन आसार द्वार फाउंडेशन के   विजय महाकुड़ टाटा अस्पताल के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर तुरंत एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई थी।

केंदूझर  मेडिकल सेंटर मे भी कर्मचारी की हालत अधिक गंभीर होने पर डॉक्टर ने कटक बड़े मेडिकल सेंटर ले जाने की सलाह दी ।घटना के बारे मे क्षेत्रवासियो ने कहा कि चेवरॉक्स कंपनी अपने कामगारों से  वगैर  सुरक्षा उपकरण  उपलब्ध कराऐ कार्य कराती आ रही है। इसलिए लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और कर्मचारी अपने परिवार की पेट के लिए अपनी जान जोखिम में डाल कर काम कर रहे हैं।

Sanjana Bhardwaj
Published by
Sanjana Bhardwaj

Recent Posts

  • समाचार

झारखंड में अगले 5 दिनों तक मौसम के दिखेंगे कई रंग

सोशल संवाद/जमशेदपुर : झारखंड के कई जिले अब तक तपने लगे हैं। गुरुवार को रांची…

9 hours ago
  • राजनीति

स्वाति मालिवाल की घटना पर अखिलेश यादव का बयान शर्मनाक – वीरेन्द्र सचदेवा

सोशल संवाद/दिल्ली(रिपोर्ट - सिद्धार्थ प्रकाश ) : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने आज…

10 hours ago
  • Don't Click This Category

Heatwave Alert: उत्तर पश्चिम भारत के लोगों पर भारी पड़ेंगे अगले पांच दिन, इन राज्यों के लिए परेशानी बढ़ाएगी लू

सोशल संवाद/डेस्क : देश के अधिकांश राज्यों में इस समय सूरज आग उगल रहा है।…

10 hours ago
  • Don't Click This Category

PM के खिलाफ नॉमिनेशन खारिज होने पर श्याम रंगीला बोले- चुनाव आयोग पर हंसी आ रही

सोशल संवाद/डेस्क : उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नामांकन…

10 hours ago
  • Don't Click This Category

ओडिशा में भाजपा-BJD कार्यकर्ताओं में झड़प, एक की मौत

सोशल संवाद/डेस्क : ओडिशा के गंजम शहर में भाजपा और बीजू जनता दल (BJD) कार्यकर्ताओं…

10 hours ago
  • Don't Click This Category

टाटा स्टील यूआईएसएल ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर लोगो को जागरूक किया

सोशल संवाद/डेस्क : इस अवसर पर, टाटा स्टील यूआईएसएल ने धतकीडीह सामुदायिक केंद्र में दोपहर…

10 hours ago