---Advertisement---

जोड़ा फ्लाईओवर पर कार्यरत एक श्रमिक नीचे गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल

By admin

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट -संजय सिन्हा) : जोड़ा टाउनशिप के टाटा डीएवी स्कूल के पास से कुमारजोड़ा तक  फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है और यह निर्माण कार्य एक निजी ठीका कंपनी चेब्रोक्स  द्वारा किया जा रहा है।बीते शनिवार को  दोपहर झारखंड के  बोकारो निवासी 36वर्षीय राजेन सिंह फ्लाईओवर के 46वें पिलर पर राजमिस्त्री का काम कर रहा था, और सीढ़ियों से उतरते समय लापरवाही से सीढ़ी समेत नीचे गिर गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। उक्त स्थान पर कार्यरत कर्मचारी उन्हें  इलाज के लिए जोड़ा टाटा स्टील अस्पताल ले  गया।

यह भी पढ़े : नशा के रूप मे सेवन हो रहे अवैध बिक रहे कफ सिरफ को आबकारी विभाग ने किया जब्त

वहां डॉक्टर ने चिकित्सा की श्रमिक की हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए केंदूझर मेडिकल सेंटर भेज दिया गया। घायल श्रमिक को किसी भी सरकारी एम्बुलेंस या डीएमएफ एम्बुलेंस द्वारा मदद नही मिला तो सूचना मिलने पर जोड़ा क्षेत्र के प्रसिद्ध समाजिक संगठन आसार द्वार फाउंडेशन के   विजय महाकुड़ टाटा अस्पताल के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर तुरंत एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई थी।

केंदूझर  मेडिकल सेंटर मे भी कर्मचारी की हालत अधिक गंभीर होने पर डॉक्टर ने कटक बड़े मेडिकल सेंटर ले जाने की सलाह दी ।घटना के बारे मे क्षेत्रवासियो ने कहा कि चेवरॉक्स कंपनी अपने कामगारों से  वगैर  सुरक्षा उपकरण  उपलब्ध कराऐ कार्य कराती आ रही है। इसलिए लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और कर्मचारी अपने परिवार की पेट के लिए अपनी जान जोखिम में डाल कर काम कर रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version