सोशल संवाद / डेस्क : सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे सेना से सेवानिवृत्त अधिकारियों के लिए अच्छी खबर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने कंसल्टेंट के 39 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती भारतीय सशस्त्र बलों से रिटायर शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSCO) अधिकारियों के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 नवंबर 2026 तक ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढे ; मेधावी छात्रों के लिए सीताराम जिंदल फाउंडेशन स्कॉलरशिप
AAI Recruitment 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती?
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से जारी विज्ञापन संख्या 14/2026/CHQ/SSCOs के तहत देश के विभिन्न एयरपोर्ट पर कुल 39 कंसल्टेंट नियुक्त किए जाएंगे।
एयरपोर्ट के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है:
- गोवा (दाबोलिम) एयरपोर्ट – 15 पद
- पुणे एयरपोर्ट – 11 पद
- पूर्णिया एयरपोर्ट – 4 पद
- पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट – 4 पद
- दरभंगा एयरपोर्ट – 3 पद
- कानपुर एयरपोर्ट – 2 पद
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीख
AAI की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से ही अपना आवेदन भेजना होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तारीख ईमेल के जरिए बताई जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन? जानें योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारतीय थल सेना, नौसेना, वायुसेना या तटरक्षक बल से शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी के रूप में सेवानिवृत्त होना जरूरी है।
इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। संबंधित एटीसी कोर्स और निर्धारित प्रशिक्षण पूरा होना अनिवार्य है।
अनुभव की बात करें तो अभ्यर्थी के पास कम से कम 5 साल का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ड्यूटी का अनुभव होना चाहिए। इसमें कम से कम एक साल का अनुभव जॉइंट यूजर डिफेंस एयरफील्ड पर एटीसी ड्यूटी का होना जरूरी है।
आयु सीमा क्या है?
- आवेदन की अंतिम तिथि तक अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए।
- उम्मीदवार की सेवानिवृत्ति और आवेदन की अंतिम तिथि के बीच 6 साल से अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए।
- कॉन्ट्रैक्ट का विस्तार किसी भी स्थिति में 55 वर्ष की आयु के बाद नहीं किया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित उम्मीदवारों को मिलने वाला मासिक पारिश्रमिक उनकी सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाली अंतिम मूल सैलरी में से बेसिक पेंशन घटाकर निर्धारित किया जाएगा। यह राशि पूरे कॉन्ट्रैक्ट के दौरान समान रहेगी। इसमें वार्षिक वेतन वृद्धि का प्रावधान नहीं है। इसके अलावा मकान किराया भत्ता (HRA) नहीं दिया जाएगा। नियमानुसार ट्रांसपोर्ट भत्ता और टीडीएस की कटौती लागू होगी।
AAI Recruitment 2026: कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले भर्ती का निर्धारित आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही भरें।
- शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव और अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
- भरे हुए आवेदन फॉर्म और सभी दस्तावेजों को मिलाकर एक सिंगल PDF फाइल तैयार करें।
- इस PDF को आधिकारिक ईमेल आईडी chqrectt@aai.aero पर भेज दें।
आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर 2026 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।











