Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

आम आदमी पार्टी पिछले 2 सालों से लोकतंत्र की हत्या कर रही  थी पर आज वह सफल नहीं हो पाई -भाजपा सांसद

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
आम आदमी पार्टी पिछले 2 सालों से लोकतंत्र की हत्या कर रही 
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / नई दिल्ली( रिपोर्ट – सिद्धार्थ प्रकाश ): भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी एवं कमलजीत सहरावत ने आज एक संयुक्त प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए दिल्ली नगर निगम में भाजपा की स्टैंडिंग कमेटी की जीत को लेकर सभी दिल्ली वासियों को बधाई दी और कहा कि आज वास्तव में लोकतंत्र की जीत हुई है। आम आदमी पार्टी पिछले 2 सालों से लोकतंत्र की हत्या कर रही थी जिसमें आज वह सफल नहीं हो पाई। प्रेसवार्ता को नगर निगम में नेता विपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह और मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने भी संबोधित किया। प्रेसवार्ता में भाजपा से आज चुने गए स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य श्री सुंदर तंवर भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : शाह बोले- अब्दुल्ला और नेहरू 40 हजार हत्याओं के जिम्मेदार:जब कश्मीर में आतंकवाद हावी था, फारूक लंदन में महंगी मोटरसाइकिल चला रहे थे

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि आम आदमी पार्टी आज स्थाई समिति चुनाव से भाग खड़ी हुई और दिल्ली की महापौर ने खुद चुनाव की घोषणा की पर जब चुनाव की बात आई तो वह भाग खड़ी हुई। सांसद बिधूड़ी ने कहा की केजरीवाल पहले जेल से आये तो पार्टी लोकसभा चुनाव में साफ हो गई, अब फिर जेल से आये तो अपनी सरकार एवं नगर निगम भी खो बैठे हैं।

बिधूड़ी ने हम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी दलित विरोधी है पिछले 6 महीने से एक दलित को महापौर नहीं बनने दिया है। उन्होने कहा की साफ लग रहा है की आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम में बहुमत खो रही है इसलिए दिल्ली के महापौर को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए क्योंकि उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि स्टैंडिंग कमेटी चुनाव में भाजपा की जीत हुई है और आने वाले समय में भाजपा का ही चेयरमैन होगा और डिप्टी चेयरमैन भी। इसलिए इस जीत के लिए सभी को बधाई।

कमलजीत सहरावत ने कहा कि दिसंबर 2022 से ही यह तय था कि महापौर आम आदमी पार्टी का बनेगा और स्टैंडिंग कमेटी भारतीय जनता पार्टी के पास होगी लेकिन चुनाव करते करते हाउस के अंदर इतना हल्ला किया गया जो भारतीय इतिहास में कभी नहीं देखा गया था और उग्र व्यवहार के बाद उन्होंने मारपीट भी की। उन्होंने कहा कि दिल्ली अगर सबसे ज्यादा प्रभावित होती है तो वह नगर निगम के कामों के ना होने से होती है और यह काफी शर्मनाक है कि 1 साल 10 महीना बीतने के बाद भी डॉक्टर शैली ओबेरॉय आज भी मेयर पद पर बनी हुई है जबकि नियम के हिसाब से इस वक्त दलित समाज से कोई मेयर बनना चाहिए इसलिए आम आदमी पार्टी दलितों के अधिकार को भी मारने का काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि डॉ शैली ओबेरॉय एक डमी महापौर हैं उन्हें कोई भी फैसला लेने का अधिकार नहीं है, वह सिर्फ मोबाइल फोन पर आए हुए मैसेज को पढ़ने का काम करती है। बहुत देर से ही सही लेकिन स्टैंडिंग कमेटी को 18 मेंबर मिल गए हैं इसलिए हमें आप उम्मीद है कि आगे दिल्ली नगर निगम दिल्ली के विकास कार्यों पर ध्यान देगी।

दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा की आम आदमी पार्टी निराश है, हताश है क्योंकि 21 माह में 11 पार्षद पार्टी छोड़ चुके हैं और कल जब उन्होने पार्षदों की बैठक बुलाई तो अनेक पार्षद गायब थे और स्थाई समिति चुनाव में अपने पार्षदों की क्रास वोटिंग की सम्भावना से डरे अरविंद केजरीवाल ने स्थाई समिति चुनाव के बहिष्कार का निर्णय लिया।

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा नगर निगम में एक सीधा स्क्रिप्ट लिखी जाती है और जब भी उनका प्रोग्राम फेल होता है तब वह रोना शुरू कर देते हैं या यूटर्न ले लेते हैं। स्टैंडिंग कमेटी में कई रूकावटे पैदा करने का काम किया और 18 मेंबर की कमिटी को डिक्लियर करने में 21 महीने लगा दिया गया। उन्होंने कहा कि जिस चुनाव को ये असंवैधानिक बता रहे थे उसी में यह अगले दिन सम्मलीत होते हैं। आज दिल्ली के अंदर कूड़े का पहाड़ जमा हुआ है और 4000 टन का कूड़ा प्रतिदिन जमा हो रहा है जबकि जितने कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर थे उनके कॉन्ट्रैक्ट पिछले महीने समाप्त हो गए हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator