---Advertisement---

Aamir Khan पहुंचे अरिजीत सिंह के घर जियागंज, रिटायरमेंट फैसले पर बातचीत या नया प्रोजेक्ट?

By Aditi Pandey

Published :

Follow
Aamir Khan visits Arijit Singh house in Jiaganj

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/डेस्क: बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह, जो हमेशा अपने मधुर गानों और बेहतरीन गायकी के लिए जाने जाते हैं, ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने का ऐलान किया। इस फैसले के बाद उनके फैंस और संगीत प्रेमियों के बीच खलबली मच गई और कई लोग उनसे अपना फैसला वापस लेने की गुहार लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का टीज़र आज होगा रिलीज, नया पोस्टर देख फैंस हुए एक्साइटेड

इसी बीच बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट Aamir Khan अरिजीत से मिलने उनके घर जियागंज, मुर्शिदाबाद पहुंचे। सोशल मीडिया पर आमिर के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में आमिर खान कार से उतरते हुए फोटोग्राफर्स को वेव करते दिखे, जबकि दूसरे वीडियो में वह कार में बैठे नजर आए। इस मुलाकात ने फैंस में अटकलें पैदा कर दी हैं कि क्या यह किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर हो सकता है या आमिर अरिजीत के रिटायरमेंट फैसले पर बातचीत करने आए हैं।

विशेष रूप से एक वीडियो में आमिर खान और उनकी टीम अरिजीत के टेरेस पर पतंग उड़ाते दिख रहे हैं। फैंस का मानना है कि यह किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग का हिस्सा हो सकता है। अरिजीत और आमिर का पेशेवर रिश्ता पुराना है। अरिजीत ने आमिर की फिल्मों ‘दंगल’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए बेहतरीन गाने दिए हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद आए।

अब सवाल यह उठता है कि आमिर खान ने जियागंज तक लगभग 2000 किलोमीटर की दूरी तय करके अरिजीत से मिलने का निर्णय क्यों लिया। इस मुलाकात का कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है। फैंस और मीडिया इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि क्या दोनों कोई नया प्रोजेक्ट मिलकर कर सकते हैं।

इसके पहले 27 जनवरी को अरिजीत ने अपने इमोशनल नोट में फैंस को बताया था कि वह अब प्लेबैक सिंगिंग के नए असाइनमेंट नहीं लेंगे। उन्होंने लिखा था कि यह सफर उनके लिए कमाल का रहा और उन्होंने इतने सालों में मिलने वाले प्यार के लिए सभी का धन्यवाद किया। साथ ही, उन्होंने भरोसा दिया कि अपने पुराने कमिटमेंट को वह पूरा करेंगे।

फिलहाल, अरिजीत और आमिर की यह मुलाकात फैंस के लिए एक बड़ी चर्चा का विषय बन चुकी है और सोशल मीडिया पर इसके वीडियो वायरल हो रहे हैं। लोगों की उत्सुकता यह जानने की है कि क्या आने वाले समय में दोनों के बीच कोई पेशेवर कोलैबोरेशन देखने को मिलेगा।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version