सोशल संवाद / नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने आगामी दो जून को होने जा रहे दिल्ली नगर निगम के वार्ड कमेटी का चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ने जा रही है। मंगलवार को ‘‘आप’’ ने निगम के 11 जोनों में वार्ड कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया। नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमने नरेला, सिविल लाइन, रोहिणी, सिटी-एसपी, करोलबाग, वेस्ट, साउथ, शाहदरा साउथ, शाहदरा नॉर्थ, नजफगढ़ व सेंट्रल जोन में नामांकन किया है। साथ ही सिटी एसपी और साउथ जोन में स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के चुनाव के लिए भी नामांकन किया है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए जी-जान से जुट गए हैं। इस अवसर पर चांदनी चौक विधानसभा से विधायक पुनरदीप सिंह साहनी और मटिया महल से आले मुहम्मद इकबाल जी भी उपस्थिति रहे।
यह भी पढ़े : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दबाव में सीजफायर करने के लिए माफी मांगे पीएम मोदी- संजय सिंह
नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने बताया कि नरेला जोन वार्ड एक से अध्यक्ष पद के लिए श्वेता खत्री और वार्ड तीन से उपाध्यक्ष पद के लिए नेहा नामांकन किया है। इसी तरह, सिविल लाइन जोन के वार्ड 10 से पार्षद गगन चौधरी ने अध्यक्ष और वार्ड 18 से पार्षद टिम्सी शर्मा ने उपाध्यक्ष, रोहिणी जोन से वार्ड 25 की पार्षद अमृत जैन ने अध्यक्ष और वार्ड 40 से पार्षद ममता गुप्ता ने उप-अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है। सिटी-एसपी जोन के वार्ड 73 से पार्षद विकास टांक ने अध्यक्ष व वार्ड 71 से पार्षद पूजा ने उपाध्यक्ष, करोलबाग जोन से वार्ड 91 से पार्षद पुनीत राय ने अध्यक्ष और वार्ड 85 से पार्षद कविता चौहान उपाध्यक्ष, पश्चिम जोन से वार्ड 112 की पार्षद निर्मला कुमारी ने अध्यक्ष और वार्ड 93 से पार्षद साहिल गंगवाल ने उपाध्यक्ष, दक्षिण जोन से वार्ड 154 से पार्षद राजीव संसनवाल ने अध्यक्ष और वार्ड 166 से पार्षद अरुण नरवरिया ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया है।
अंकुश नारंग ने आगे बताया कि शाहदरा दक्षिण जोन से वार्ड 195 से पार्षद धीरेंद्र कुमार (बंटी गौतम) ने अध्यक्ष और वार्ड 191 से पार्षद बीना ने उपाध्यक्ष, शाहदरा उत्तरी जोन से वार्ड 235 से पार्षद प्रियंका सक्सेना ने अध्यक्ष और वार्ड 223 से पार्षद शिवानी पंचाल ने उपाध्यक्ष, नजफगढ़ जोन से वार्ड 117 से पार्षद तिलोतमा चौधरी ने अध्यक्ष और वार्ड 134 से पार्षद पूनम भारद्वाज ने उपाध्यक्ष और सेंट्रल जोन से वार्ड 142 से पार्षद सारिका चौधरी ने अध्यक्ष के लिए नामांकन किया है।
इसी तरह, आम आदमी पार्टी ने सिटी एसपी जोन और साउथ जोन से स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के चुनाव के लिए भी नामांकन किया है। अंकुश नारंग ने बताया कि सिटी एसपी जोन से स्टैंडिंग कमेटी के लिए वार्ड 78 से पार्षद राफिया माहिर और साउथ जोन में स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के लिए वार्ड 159 से पार्षद पिंकी त्यागी ने अपना नामांकन किया है। अंकुश नारंग ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली नगर निगम की वार्ड कमेटी के चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन था। आम आदमी पार्टी से 11 जोन में वार्ड कमेटी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए नामांकन किया गया। 2 जून को चुनाव होंगे और उसी दिन रिजल्ट घोषित होगा।