दिल्ली में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, कर्तव्य पथ से सेवा तीर्थ तक जले 1.25 लाख दीये

By Riya Kumari

Published :

Follow
दिल्ली में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, कर्तव्य पथ से सेवा तीर्थ तक जले 1.25 लाख दीये

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / डेस्क : नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विजय चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में कर्तव्य पथ से सेवा तीर्थ तक 1.25 लाख मिट्टी के दीये प्रज्ज्वलित किए गए। कार्यक्रम में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ एनडीएमसी कर्मचारी, विद्यार्थी और शिक्षक शामिल हुए।

यह भी पढे : BRICS Summit: PM Modi ने Global South की बड़ी भूमिका की वकालत, UNSC सुधार पर दिया जोर

दिल्लीवासियों ने जलाए ‘आशीर्वाद के दीये’

कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, नई दिल्ली सांसद बांसुरी स्वराज, एनडीएमसी अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल समेत कई लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों की निरंतर सेवा की है। उनके जन्मदिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए लोग उनके लिए दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर ऊर्जा की कामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कर्तव्य पथ पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाना प्रधानमंत्री के प्रति दिल्लीवासियों के स्नेह, सम्मान और विश्वास की अभिव्यक्ति है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में शामिल दिल्ली के लोगों का आभार जताया।

हर्ष मल्होत्रा ने बताया विशेष अवसर

हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस विशेष महत्व रखता है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में लोग शुभकामनाएं और शुभाशीष दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ देशवासियों के स्नेह, सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

बांसुरी स्वराज ने विकास परियोजनाओं का किया उल्लेख

नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के साथ राष्ट्रीय सेवा में उनके 25 वर्ष पूरे होने का अवसर भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों ने विजय चौक पर दीये जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

उन्होंने विजय चौक के आसपास नई संसद, सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ये केवल इमारतें नहीं, बल्कि विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ने वाले कदम हैं।

सवा लाख दीयों से सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश

एनडीएमसी अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी ने कहा कि सेवा दिवस के अवसर पर विजय चौक पर एक साथ सवा लाख दीयों का प्रज्ज्वलन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना का प्रतीक बना।

उन्होंने कहा कि एनडीएमसी के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य सहभागी इस आयोजन में सेवा भाव के साथ शामिल हुए। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे प्रेरणा लेकर एनडीएमसी के अधिकारी-कर्मचारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ऊर्जा से निर्वहन करेंगे।

सरकारी योजनाओं के लाभार्थी भी हुए शामिल

एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ केवल दीप जलाने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लेने वाले लोगों की भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम भी है।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल लाभार्थियों की अलग-अलग कहानियां हैं। किसी को रोजगार, किसी को स्वास्थ्य सुविधाएं और मेडिकल कार्ड का लाभ मिला है, जबकि कई लोग केंद्र सरकार की अन्य योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। उनके अनुसार, इन लोगों के लिए जलाया गया हर दीया खुशी, संतोष, आभार और शुभकामनाओं का प्रतीक है।

नई दिल्ली के बदलते स्वरूप का भी किया जिक्र

कुलजीत सिंह चहल ने नई दिल्ली के बदलते स्वरूप का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले कुछ वर्षों में राजधानी क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं विकसित हुई हैं। उन्होंने नया संसद भवन, कर्तव्य पथ, कर्तव्य भवन, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक और भारत मंडपम जैसी परियोजनाओं का जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के साथ नई दिल्ली में आधुनिक सार्वजनिक स्थानों, बेहतर सुविधाओं और शहरी विकास से जुड़े कई कार्य भी किए जा रहे हैं।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version