पूजा पंडालों में आपातकालीन रास्ते खुले रहेंगे, अवैध पार्किंग रुकेगी

By Riya Kumari

Published :

Follow
पूजा पंडालों में आपातकालीन रास्ते खुले रहेंगे, अवैध पार्किंग रुकेगी

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त राजीव रंजन और एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान बारीडीह, एग्रिको, सिदगोड़ा, दुईलाडुंगरी, बर्मामाइंस, काशीडीह, सीएच एरिया, सोनारी और रानीकुदर के पंडालों में तैयारियों का जायजा लिया गया।

यह भी पढे : जेपीएससी मामला : सरकार ने कोर्ट में कहा परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी

अधिकारियों ने पूजा समितियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर जरूरी निर्देश दिए। प्रवेश-निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, अग्नि सुरक्षा, बिजली, रोशनी, साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा गया। उपायुक्त ने अग्निशमन उपकरण चालू रखने, बिजली के तारों को सुरक्षित रखने और आपातकालीन वाहनों के लिए रास्ते खुले रखने का निर्देश दिया।

पंडालों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और अनधिकृत पार्किंग पर रोक लगाने को भी कहा गया। भीड़‌भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और पर्याप्त स्वयंसेवक तैनात

करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन ने पूजा समितियों से दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। निरीक्षण में डीडीसी, सिटी एसपी, एसडीएम समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

डांडिया में नाम बदलकर घुस रहे युवक को पकड़ा

बिष्टूपुर अम्यूजमेंट पार्क में शुक्रवार को डांडिया नाइट के दौरान पहचान पत्र जांच को लेकर विवाद हुआ। नाम बदलकर प्रवेश की शिकायत पर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने गेट पर आधार कार्ड की जांच की। एक युवक की पहचान में अंतर मिलने पर उसे फटकार लगाई।

‘दिन में नो एंट्री लागू हो’

जदयू के जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने महालया से विजयादशमी तक दिन में भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने मानगो पुल, मानगो चौक और डिमना चौक पर जाम की समस्या का हवाला दिया। साथ ही अतिरिक्त यातायात पुलिस तैनात करने की मांग की।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Exit mobile version