सोशल संवाद / डेस्क : महाराष्ट्र में सरकारी स्कूलों की बुनियादी सुविधाओं को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वह अपने पैतृक गांव संतुक पिंपरी पहुंचे और जिला परिषद स्कूल का निरीक्षण किया।
यह भी पढे : Jharkhand Train Derailment: झारखंड में पटरी से उतरी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन, टला बड़ा हादसा
स्कूल में मिलीं कई कमियां
अभिजीत दिपके के मुताबिक, स्कूल के शौचालय में पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी। कई खिड़कियां टूटी हुई थीं और बच्चों की संख्या के मुकाबले बेंच भी कम थीं। उन्होंने सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर चिंता जताई।
उन्होंने कहा कि जब सरकारी स्कूलों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, तो देश के विकास की बात कैसे की जा सकती है। दिपके ने यह भी दावा किया कि उनके पहुंचने से पहले स्कूल का शौचालय साफ कराया गया था।
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत
अभिजीत दिपके ने महाराष्ट्र के हिंगोली से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में पानी, शौचालय, बेंच और अन्य जरूरी सुविधाओं की स्थिति की जांच कर सरकार से जवाबदेही तय करने की बात कही गई है।
प्राइवेट स्कूलों की फीस पर भी उठाया सवाल
दिपके ने निजी स्कूलों की बढ़ती फीस को लेकर भी सवाल उठाया। उनका कहना है कि कई परिवार बच्चों की पढ़ाई पर हर साल बड़ी रकम खर्च कर रहे हैं, जिससे गरीब परिवारों के लिए बेहतर शिक्षा हासिल करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की फीस की सीमा तय करने की मांग की।
सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर भी नजर
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बाद अभिजीत दिपके ने सरकारी अस्पतालों की स्थिति को लेकर भी अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही मांगने की जरूरत बताई।









