---Advertisement---

जोड़ा स्थित सेंट टेरेसा स्कूल द्वारा अनुपस्थिति दंड 50 रू.लिए जाने से अभिभावकों मे आक्रोश

By Muskan Thakur

Published :

Follow

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद/बड़बिल : जोड़ा टाउनशिप क्षेत्र स्थित सेंट टेरेसा स्कूल में क्रिसमस एवं ठंड की छुट्टियां 2 जनवरी तक थीं। छुट्टी के बाद विद्यालय 3 जनवरी को पुनः खुला। चूंकि 3 जनवरी शनिवार था और नववर्ष के अवसर पर पिकनिक व अन्य कार्यक्रमों के कारण कई अभिभावकों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा।

ये भी पढे : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) बोलानी यूनिट द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कंबल एवं बिस्कुट पैकेट का वितरण

इसी बीच विद्यालय प्रबंधन के आदेश पर अभिभावकों के मोबाइल पर एक संदेश भेजा गया, जिसमें बताया गया कि शनिवार 3 जनवरी को विद्यालय में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों पर 50 रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दर्जनों अभिभावक विद्यालय पहुंचे और 50 रुपये का अर्थदंड जमा किया, लेकिन उन्हें इसकी कोई रसीद नहीं दी गई।विद्यालय द्वारा अनुपस्थित छात्रों से जुर्माना वसूले जाने और बिना रसीद राशि लेने को लेकर अभिभावकों में गहरा आक्रोश देखने को मिला।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---