नागपुर में आरोपी की अजीब मांग, पुलिस लॉकअप में चाहिए पिज्जा, मुलायम बिस्तर और VIP सुविधाएं

By Riya Kumari

Published :

Follow
नागपुर में आरोपी की अजीब मांग, पुलिस लॉकअप में चाहिए पिज्जा, मुलायम बिस्तर और VIP सुविधाएं

Join WhatsApp

Join Now

सोकल संवाद / डेस्क : महाराष्ट्र के नागपुर में एक गंभीर अपराध के आरोपी की पुलिस हिरासत के दौरान की गई मांगें चर्चा का विषय बन गई हैं। पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय आरोपी ने लॉकअप की सुविधाओं को लेकर शिकायत करते हुए पिज्जा, प्रीमियम खाना, मुलायम बिस्तर और VIP जैसी सुविधाओं की मांग की है।

यह भी पढे : बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर में स्पोर्ट्स सेंटर, हेली-टूरिज्म को हरी झंडी

लॉकअप की व्यवस्था से जताई नाराजगी

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस लॉकअप की स्थिति पर आपत्ति जताई और गंदगी, बदबूदार शौचालय और अन्य परेशानियों का हवाला दिया। इसके बाद उसने बेहतर सुविधाओं की मांग रखी, जिसमें नाश्ते में पिज्जा, रात के खाने में खास भोजन और आरामदायक बिस्तर जैसी मांगें शामिल थीं।

नाबालिग लड़की के अपहरण और यौन उत्पीड़न का आरोप

पुलिस ने आरोपी को 16 वर्षीय लड़की के कथित अपहरण और यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पूछताछ में सहयोग नहीं करने का आरोप

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी हिरासत में पूछताछ के दौरान सहयोग नहीं कर रहा है। वहीं, आरोपी पक्ष की ओर से पुलिस कार्रवाई को लेकर आपत्ति जताई गई है, जिसके बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

पुलिस जांच जारी

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version