Responsive Full Width Slider
Advertisement 1
Advertisement 2

अरका जैन यूनिवर्सिटी में में ई-गेमिंग का महाकुंभ, राष्ट्रीय बीजीएमआई में ‘एसीएस ई-स्पोर्ट्स’ बनी चैंपियन

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
'ACS E-Sports' crowned champion at the national BGMI tournament
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : डिजिटल खेलों के बढ़ते क्रेज के बीच जमशेदपुर स्थित अरका जैन यूनिवर्सिटी ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। विश्वविद्यालय परिसर में ‘खेल परिषद’ (स्पोर्ट्स काउंसिल) और ‘4विंग ई-स्पोर्ट्स’ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर की बीजीएमआई (BGMI) ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शानदार व सफल आयोजन किया गया। देशभर से आए गेमर्स ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह पूरा आयोजन न सिर्फ प्रतिस्पर्धात्मक गेमिंग का गवाह बना, बल्कि इसने टीम भावना, रणनीतिक सोच और ‘डिजिटल स्पोर्ट्समैनशिप’ का एक बेहतरीन मंच भी प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़े : मनोहरपुर में औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, नियमों के उल्लंघन पर खुदरा दुकान की अनुज्ञप्ति हो सकती है निलंबित

पारंपरिक अंदाज में हुआ डिजिटल खेलों का आगाज

Sunrise Enclave
ASL Motors and Dilip Kia

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो वाइस-चांसलर प्रो. (डॉ.) अंगद तिवारी, संयुक्त कुलसचिव डॉ. जसबीर सिंह धनंजल, प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व वाइस-चांसलर प्रो. (डॉ.) एस.एस. रजी और खेल परिषद की अध्यक्ष डॉ. रूपा सरकार विशेष रूप से मौजूद रहीं। इनके साथ ही विश्वविद्यालय के सभी डीन, विभागाध्यक्ष और खेल परिषद के सदस्य भी इस उद्घाटन समारोह का हिस्सा बने।

नेतृत्व और त्वरित निर्णय लेने की कला सिखाता है ई-स्पोर्ट्स

समारोह को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के गणमान्य अधिकारियों ने आज के दौर में ई-स्पोर्ट्स की बढ़ती लोकप्रियता पर अपनी बात रखी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे खेलों के जरिए विद्यार्थियों में रणनीतिक सोच, नेतृत्व क्षमता (लीडरशिप), तुरंत निर्णय लेने की कला और टीमवर्क जैसी खूबियां विकसित होती हैं। अधिकारियों का स्पष्ट मानना था कि राष्ट्रीय स्तर के ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी छिपी प्रतिभा दिखाने और डिजिटल दुनिया में नए अवसरों को समझने का एक मजबूत मंच देते हैं।

रोमांचक मुकाबलों के बीच दिखा गजब का तालमेल

प्रतियोगिता के दौरान बीजीएमआई के जो मुकाबले हुए, वे बेहद रोमांचक थे। खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को पछाड़ने के लिए शानदार गेमिंग रणनीति और गजब के आपसी समन्वय का मुजाहिरा किया। इस दौरान खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का शोर पूरे आयोजन में देखने लायक था।

इस बड़े आयोजन को जमीन पर उतारने में डॉ. रूपा सरकार के कुशल मार्गदर्शन का बड़ा हाथ रहा। उनके साथ विश्वविद्यालय की डॉ. श्वेता कुमारी बर्णवाल और खेल परिषद के सदस्य विशाल कुमार ने पूरी व्यवस्था को संभालने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, ‘4विंग ई-स्पोर्ट्स’ की तरफ से धनु टुडू व लक्ष्मण मुर्मू ने तकनीकी सहयोग किया।

समापन समारोह में दिग्गजों ने बढ़ाया हौसला

चैंपियनशिप का समापन समारोह भी उतना ही भव्य रहा। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर टाटा स्टील लिमिटेड के खेल विभाग के एरिया मैनेजर (डिजिटाइजेशन एंड कमर्शियल) शुभम नायक और विशिष्ट अतिथि के रूप में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर के प्रमुख व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल कोच फिरोज खान ने शिरकत की। अतिथियों ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डिजिटल स्पोर्ट्स, तकनीक आधारित प्रतियोगिताओं और भविष्य में ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में अपार संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

इन टीमों ने मारी बाजी, मिले शानदार इनाम

इस राष्ट्रीय स्तर के महामुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाली कुल 8 टीमों को पुरस्कृत किया गया। विजेताओं के बीच कुल 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि, चमचमाती ट्रॉफियों, मेडल और प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया।

विजेता: प्रतियोगिता के खिताब पर ‘एसीएस ईस्पोर्ट्स (ACS Esports)’ ने कब्जा जमाया, जिन्हें पुरस्कारस्वरूप 60 हजार रुपये नकद राशि दी गई।

उपविजेता: वहीं, ‘4विंग ईस्पोर्ट्स (4Wing Esports)’ की टीम उपविजेता रही और उन्हें 40 हजार रुपये पुरस्कार के रूप में प्रदान किए गए।

यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि यह राष्ट्रीय बीजीएमआई ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप उत्साह, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, नवाचार और आपसी सहयोग की भावना के साथ संपन्न हुई। यह आयोजन अरका जैन यूनिवर्सिटी की उस प्रतिबद्धता को साफ तौर पर दर्शाता है, जहां विद्यार्थियों को सिर्फ शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं रखा जा रहा, बल्कि उन्हें ई-स्पोर्ट्स और डिजिटल नवाचार जैसे तेजी से उभरते क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने के लिए भी मंच प्रदान किया जाता है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

संबंधित पोस्ट

Social Samvad Creator