SIR में लापरवाही पर शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, अतिरिक्त शिक्षकों को स्कूल भेजने का निर्देश

By Riya Kumari

Published :

Follow
SIR में लापरवाही पर शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, अतिरिक्त शिक्षकों को स्कूल भेजने का निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ अब अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

यह भी पढे : Jharkhand High Court: रामगढ़ की औद्योगिक इकाइयों की अब साल में दो बार होगी जांच, HC का सख्त निर्देश

प्रतिनियुक्त शिक्षकों की रोज होगी हाजिरी

SIR कार्य के लिए प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब हर दिन रजिस्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। इससे यह निगरानी की जा सकेगी कि शिक्षक प्रतिनियुक्ति अवधि में निर्धारित चुनावी जिम्मेदारी निभा रहे हैं या नहीं।

निर्देश के मुताबिक, यदि कोई शिक्षक ड्यूटी के बावजूद काम नहीं करता, कार्य में रुचि नहीं लेता या जानबूझकर लापरवाही करता है, तो उसकी तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार कर नियम के अनुसार तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी।

अतिरिक्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति होगी खत्म

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि SIR के लिए जरूरत के मुताबिक ही शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जाए। अतिरिक्त शिक्षकों को वापस स्कूल भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई पर अनावश्यक असर न पड़े।

निर्वाचन विभाग का जोर इस बात पर है कि SIR का काम निर्धारित समय सीमा में पूरा हो और स्कूलों में पढ़ाई भी प्रभावित न हो। दोनों जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाकर उपलब्ध मानव संसाधन का प्रभावी इस्तेमाल करने को कहा गया है।

16 सितंबर तक मांगी गई शिक्षकों की सूची

सभी जिलों में SIR के लिए प्रतिनियुक्त शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की विधानसभा क्षेत्रवार सूची 16 सितंबर की शाम 5 बजे तक उपलब्ध कराने को कहा गया है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version