सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन इंप्रूवमेंट निरीक्षण के दौरान प्लेटफॉर्म और शौचालय में गदंगी मिली। इससे संचालक को शौचालय साफ रखने का आदेश दिया गया। भविष्य में गंदगी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जबकि, प्लेटफॉर्म के शेड का जाला की नियमित सफाई जोर दिया गया।
यह भी पढ़े : राहत : टाटानगर स्टेशन पार्किंग का शुल्क हुआ कम
गुरुवार को चक्रधरपुर मंडल के पदाधिकारियों द्वारा स्टेशन इंप्रूवमेंट के तहत टाटानगर में यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा एवं अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया। इसमें एडीआरएम ए त्रिपाठी, सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी, आरपीएफ सीनियर कमांडेंट ए नवीन प्रसाथ के साथ सभी विभागों के मंडल पदाधिकारी शामिल थे। स्टेशन पार्किंग निरीक्षण के दौरान बोर्ड पर नया रेट चार्ट बड़े अक्षर में लिखने का आदेश हुआ है।
एक नंबर प्लेटफॉर्म के एस्केलेटर में पानी जमने की समस्या खत्म करने पर विचार-विमर्श हुआ। निरीक्षण के बाद टाटानगर स्टेशन पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। इससे पूर्व के निरीक्षण रिपोर्ट से सुधार की जानकारी ली गई।










