Advertisement 2

राहत : टाटानगर स्टेशन पार्किंग का शुल्क हुआ कम

By Tamishree Mukherjee

Published :

Follow
राहत : टाटानगर स्टेशन पार्किंग का शुल्क हुआ कम
Srinath Advertisement
Dayal Advertisement

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के मेन गेट स्थित पार्किंग का शुल्क पहले से हर श्रेणी में कम हो गया। इसके साथ ही ड्रॉपिंग लाइन को अभी निःशुल्क कर दिया गया है। ज्यादा देर ड्रॉपिंग लाइन में वाहन खड़ी करने से आरपीएफ कार्रवाई करेगी। नए पार्किंग संचालक के आने पर रेलवे की पहल से शुल्क कम हुआ है।

यह भी पढ़े : टाटा स्टील यूआइएसएल : ट्रेड अप्रेंटिसशिप के लिए 22 तक भरें फॉर्म

पार्किंग का शुल्क कम होने से यात्रियों व उनके परिजनों के साथ जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले सवारी वाहन चालक को भी सहूलियत होगी। पार्किंग शुल्क में कटौती एवं ड्रॉपिंग लाइन निःशुल्क होने से अब स्टेशन पर हंगामा या शिकायत की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। पार्किंग संचालक ने भी सभी कर्मचारियों को यात्रियों से मधुर व्यवहार करने और सम्मानजनक ढंग से पेश आने का आदेश दिया है। पार्किंग संचालक संदीप शर्मा ने बताया कि पहले साइकिल के 6, बाइक स्कूटी के 12, तीन पहिया के 18 और कार के लिए 48 रुपये शुल्क लगता था।

अभी पार्किंग में साइकिल 5, बाइक स्कूटी 10, तीन पहिया 15 और कार पार्किंग शुल्क 40 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 12 से 24 घंटे या नियमित वाहन रखने के शुल्क में भी कमी हुई है। मालूम हो कि, चक्रधरपुर मंडल रेलवे अभी टाटानगर स्टेशन पार्किंग संचालन का जिम्मा 60-60 दिन के कोटेशन पर दे रहा है। स्टेशन पार्किंग के नए शुल्क को ऑटो एवं कार चालकों ने सकारात्मक बताकर संचालक की सराहना की है।

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Social Samvad Creator
Exit mobile version