---Advertisement---

चांडिल में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ प्रशासन की बैठक, आवश्यक सेवाओं को ईंधन देने के निर्देश

By Riya Kumari

Published :

Follow
चांडिल में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ प्रशासन की बैठक, आवश्यक सेवाओं को ईंधन देने के निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

सोशल संवाद / सरायकेला-खरसावां : जिले में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर उत्पन्न स्थिति के बीच प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार राय ने क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

यह भी पढे : सरायकेला में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, प्रशासन की पहल से लोगों को मिली राहत

बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पेट्रोल एवं डीजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करना और आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी से बचाना था। प्रशासन ने साफ कहा कि उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराया जाए।

पेट्रोल पंपों पर भीड़ प्रबंधन के निर्देश

अनुमंडल पदाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिया कि पंपों पर लग रही लंबी कतारों को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जाए, ताकि यातायात और आम जनजीवन प्रभावित न हो।

उन्होंने कहा कि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और ईंधन वितरण में पारदर्शिता बनाए रखी जाए।

एम्बुलेंस और जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता

प्रशासन ने विशेष रूप से एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन, खाद्य सामग्री आपूर्ति वाहनों और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनहित से जुड़ी सेवाएं बिना किसी बाधा के संचालित होती रहें।

जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जमाखोरी, कालाबाजारी और अफवाह फैलाने जैसी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप ईंधन वितरण करने और प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

प्रशासन ने लोगों से की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें और जरूरत से ज्यादा ईंधन खरीदने के लिए पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं।

प्रशासन ने कहा कि जिले में स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और लोगों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।vidIQ

YouTube Join Now
Facebook Join Now
Social Samvad MagazineJoin Now
---Advertisement---

Exit mobile version